फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गोदामों के बाहर लगी ट्रकों की लंबी कतार, गेहूं से अटी मंडी

गोदामों के बाहर लगी ट्रकों की लंबी कतार, गेहूं से अटी मंडी

Thu, 26 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गोदामों के बाहर लगी ट्रकों की लंबी कतार, गेहूं से अटी मंडी
गोदामों के बाहर लगी ट्रकों की लंबी कतार, गेहूं से अटी मंडी
विज्ञापन

चरखी दादरी
गांव घसोला स्थित हैफेड गोदाम में लेबर की कमी से गेहूं के बैग से भरे ट्रकों को दो से तीन दिनों तक गोदामों के बाहर खड़ा करना पड़ रहा है। मंडी से तो ट्रकों के जरिए गेहूं के बैगों का उठान हो जाता है लेकिन गोदाम में समय पर खाली नहीं हो पाते। जिससे उठान कार्य में बाधा आ रही है। इसे लेकर मंडी आढ़तियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान भी परेशान हैं। इससे जहां ट्रक मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वही खुले में पड़े लाखों क्विंटल गेहूं से अनाज मंडी अटी पड़ी है। बदलते मौसम के चलते समय पर उठान नहीं होने से प्रशासन की चूक आढ़तियों और सरकार को भारी पड़ सकती है।
इस समय लाखों क्विंटल गेहूं से मंडी परिसर अटा पड़ा है। गांव घसोला स्थित हैफेड के गोदाम के बाहर गेहूं से भरे वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। वहीं लगातार दो दिनों से गेहूं से भरे ट्रक खाली होने का इंतजार कर रहे हैं। यहां पर इन ट्रक चालकों को पीने का पानी भी नसीब नहीं है। मंडी में उठान के लिए पड़ा लाखों क्विंटल गेहूं और गोदाम के सामने गेहूं के बैग से लदे वाहनों की लंबी कतार देख सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंडी प्रशासन सरकार के दावों को किस तरह हवाई कर रहा है। गोदाम में गेहूं उतारने के लिए बनाए गए प्वाइंट और लेबर की कमी साफ झलक रही है।
विज्ञापन

बातचीत:::
पिछले दो दिनों से ट्रक खाली होने का इंतजार कर रहे है, लेकिन उनका नंबर नहीं आया है। लेबर की कमी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडी में सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से ट्रक में गेहूं के बैग लदे पड़े हैं। प्रशासन ने न तो चालकों के रात्रि ठहराव के लिए कोई व्यवस्था की है और न ही पीने का पानी मिलता है। अब इस हालात में गेहूं से भरे वाहन को छोड़ कर भी नहीं जा सकते । लेबर की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में करनी चाहिए।
चालक रवि
मंडी परिसर में गेहूं से लदा ट्रक सोमवार सुबह से ही गोदाम के बाहर खड़ा है लेकिन दो दिन गुजर जाने के बाद भी ट्रक को खाली नहीं किया जा सका है। इससे ट्रक चालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। रात भर गाड़ी की देखभाल करने के लिए जागना पड़ता है। अगर गोदामों पर्याप्त मात्रा में लेबर उपलब्ध करवाई होती तो शायद इतना समय नहीं लगता।
ट्रक चालक नरेश
मंगलवार सुबह से गोदाम के बाहर गेहूं से भरा ट्रक लगा रखा है लेकिन खाली नहंीं हो पा रहा है। गोदाम तक तो गेहूं पहुंच जाता है लेकिन गोदाम में लेबर नहीं होने की वजह से खाली नहीं हो पाता। लेबर की कमी के चलते उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ- साथ मानसिक परेशानी भी उठानी पड़ रही है। प्रशासन को गोदामों में लेबर बढ़ाई जानी चाहिए।

चालक रणधीर सिंह
वर्सन:
मैंने स्वयं मंगलवार को अनाज मंडी का दौरा किया था। ठेकेदार को मौके पर बुलाकर हालात से अवगत करवा दिया गया था। इसके अलावा उन्हें लेबर और गोदाम में और प्वाइंट बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं, जल्दी ही लेबर से संबंधित समस्या का समाधान हो जाएगा।
होशियार सिंह, डीएम हैफेड विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed