{"_id":"5a7cbdba4f1c1b514a8b835e","slug":"41518124474-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, सजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, सजा आज
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, सजा आज
- सोनीपत के मुंडलाना गांव का रहने वाला है मनोज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कलानौर से नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में अदालत ने सोनीपत जिले के गांव मुंडलाना के युवक मनोज को दोषी करार दिया है। उसे शुक्रवार को जिला अदालत द्वारा सजा सुनाई जाएगी।
मामले के अनुसार मार्च 2016 को कलानौर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसकी बहन अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ खाना खाकर सो गई। रात को जब उसकी बहन पेशाब करने के लिए उठी तो बेटी गायब मिली। उसने परिजनों को अवगत कराया। कई जगह तलाश किया, लेकिन जब सुराग नहीं लगा तो अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया। इसी बीच जांच पड़ताल के बाद 13 मार्च को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। उसकी काउंसलिंग के बाद बयान दर्ज किए गए। साथ ही बोर्ड से मेडिकल करवाकर अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए। इसके बाद पुलिस ने मनोज सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तभी से जिला अदालत में सुनवाई चल रही थी। एडीजे सोनिका गोयल की अदालत ने बुधवार को मनोज को दोषी करार दिया। उसे शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।