{"_id":"59442b5a4f1c1b962b8b4605","slug":"41497639770-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीहीी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीहीी
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक को चक्करों से मिलेगा छुटकारा तो डीलर की बढे़गी सिरदर्दी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिले की एजेंसी संचालक अब वाहन खरीदने वाले ग्राहकों की आईडी और जरूरी कागजात सरकार के बनाए आनलाइन पोर्टल पर डालेंगे। प्रशासन के इस कदम से लोगों को निजात अवश्य मिलेगी लेकिन एजेंसी संचालकों ने इसे उनकी सिरदर्दी बताकर आर्थिक नुकसान का कारण बताया है। इसके तहत एक निर्धारित समय में ग्र्राहक को अपने वाहन का पंजीकरण प्रमाण पत्र संबंधित एजेंसी से मिल जाएगा। इस सारी प्रक्रिया के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। इस संदर्भ में शुक्रवार को लघु सचिवालय में सब डिवीजन के सभी डीलर्स को आनलाइन पोर्टल वाहन 4.0 का प्रशिक्षण दिया गया। सरकार ने वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आनलाइन पोर्टल वाहन 4.0 बनाया है।
डीलर्स को प्रशिक्षण में बताया गया कि आनलाइन पोर्टल में वाहन पंजीकरण करते समय वाहन संबंधी सभी जानकारियां होमोलोगेशन पोर्टल से उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद वाहन मालिक की डिटेल, लोन संबंधी जानकारी डीलर को भरनी होगी। इस पोर्टल पर रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस भी डीलर लेगा। इसके साथ-साथ एचएसआरपी नंबर प्लेट यानी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की फीस भी डीलर गाड़ी बेचते समय ही एजेंसी पर लेगा। आवेदक को वाहन पंजीकरण प्रमाण-पत्र और नंबर प्लेट के लिए कहीं चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह सब एजेंसी संचालक उपलब्ध कराएंगे। वर्तमान में जिले में 12 टू व्हीलर और तीन फोन व्हीलर की एजेंसियां हैं।
प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम सतीश कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया के लागू होने सेे वाहन पंजीकरण संबंधित कार्यों में पारदर्शिता आएगी। वाहन चालकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से डीलर्स को वाहन 4.0 प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जिनेंद्र अग्रवाल, मुख्यमंत्री सुशासन अधिकारी सैम, ई-दिशा सुपरवाइजर भूपेंद्र कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीलर बोले, उनको होगा आर्थिक नुकसान
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कंपनी वाले देंगे यह पहले ही निर्धारित हो चुका था। परंतु आरसी भी डीलर करेंगे। इससे डीलरों की परेशानी बढ़ेगी। उनको कोई फायदा नहीं होगा। - रवींद्र यादव, होंडा एजेंसी संचालक
यह लागू होने से डीलर का काम बढ़ जाएगा। इस कार्य के लिए अलग से एक व्यक्ति को लगाना पड़ेगा। इससे डीलर को आर्थिक नुकसान होगा। वहीं परेशानी भी बढ़ेगी। - विजय कुमार, बजाज आटो डीलर
प्रशासन ने पूरी जिम्मेवारी डीलरों पर डाल दी है। इससे डीलरों की परेशानी ओर अधिक बढ़ जाएगी। वहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और आरसी डीलर को बनवाने अलग से एक व्यक्ति को लगाना पड़ेगा। इसका खर्चा भी उन्हें ही देना होगा। - आदेश अग्रवाल, बजाज टू व्हीलर डीलर
लोग बोले, इस प्रक्रिया से लोगों को होगी सुविधा
प्रशासन ने अच्छी योजना शुरू की है। यह प्रक्रिया लागू होने से लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से छुटकारा मिल जाएगा। इससे लोगों का समय व पैसे की बचत होगी। - हेमंत चौबे
वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और आरसी के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। यह प्रक्रिया लागू से लोगों को लाभ होगा। - राजकुमार महता
वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और आरसी बनवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। परंतु यह प्रक्रिया शुरू होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वहीं यह प्रक्रिया शुरू होने से इस कार्य में पारदर्शिता भी आएगी। - अमित कुमार
इस योजना की प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली है। एजेंसी संचालकों का डाटा एक्सपोर्ट करने के लिए एनआईसी चंडीगढ़ स्तर पर कार्य होना है, जोकि अगले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। - सतीश कुमार, एसडीएम नारनौल।