फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   41 new corona infected, including doctors, assistant professors, businessmen found

डॉक्टर, सहायक प्रोफेसर, बिजनेसमैन सहित कोरोना के 41 नए संक्रमित मिले

Sat, 03 Apr 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
41 new corona infected, including doctors, assistant professors, businessmen found
सामान्य अस्पताल में सैंपल लेते चिकित्सक। संवाद न्यूज एजेंसी
कोरोना की तीसरी लहर में शुक्रवार को 41 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें डॉक्टर, सहायक प्रोफेसर, बिजनेसमैन, बैंक कर्मी, शिक्षक-विद्यार्थी व अन्य शामिल हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 255 हो गई है और इन सभी पर स्वास्थ्य विभाग की नजर है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने नए संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद मरीजों के आसपास स्क्रीनिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 12664 हो गई है। इसमें से 12248 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं और अब तक 161 मरीज उपचार के दौरान जान गंवा चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मरीजों में से महज 10 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, बाकी 245 मरीज घर पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। विभाग तक अब तक जिले में तीन लाख छह हजार 481 लोगों के सैंपल जांच करवा चुका है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4.13 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रहा है और रिकवरी रेट 96.71 प्रतिशत के हिसाब से चल रहा है।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
सिंहपुरा का डॉक्टर, पांच बिजनेसमैन, सात विद्यार्थी, तीन शिक्षक, एक किसान, एक बैंकर, पांच गृहिणी, दो बुजुर्ग आदि संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमित मरीज कलानौर, प्रताप मोहल्ला, अटायल, मॉडल टाउन, सिंहपुरा, सेक्टर चार, ताऊ नगर, सेक्टर तीन, समरगोपालपुर, भरत कॉलोनी, प्रेम नगर, तिलक नगर, गिरावड़, भरत कॉलोनी, भिवानी चुुंगी, डोभ, आईआईएम, सनसिटी, हैफेड रोड, बसंत विहार, जनता कॉलोनी, पीजीआईएमएस, सेक्टर दो, बहुअकबरपुर, सेक्टर एक, ब्राह्मणवास, पुरानी अनाज मंडी, सूर्या नगर, खरकड़ा, धींगड़ा पेट्रोल पंप, चाणक्यपुरी, सेक्टर चार, जसबीर कॉलोनी, चुन्नीपुरा में मिले हैं। इन एरिया में कोरोना संक्रमितों के क्लोज कांटेक्ट की ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 56966 लोग लगवा चुके हैं टीका
स्वास्थ्य विभाग जिले में 56966 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा चुका है। शुक्रवार को 1438 को पहली व 150 को दूसरी डोज लगाई गई। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि अब टीकाकरण में तेजी लाई जाएगी। क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों का टीका लगवाना जरूरी है।
महिला रोग विभाग के बाद कार्डियक सर्जरी विभाग में कोरोना बना आफत
आठ मरीज व छह हेल्थ केयर वर्कर संक्रमण का शिकार, दो गंभीर
पीजीआईएमएस में महिला रोग विभाग के बाद कार्डियक सर्जरी विभाग में कोरोना आफत बना है। यहां वीरवार व शुक्रवार के बीच आठ मरीज व एक नर्स सहित छह हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित मिले हैं। हार्ट विभाग में एक साथ कोरोना के मरीजों की संख्या ने डॉक्टरों, नर्सों, स्टाफ के अलावा पूरे प्रशासन की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार को इस संबंध में निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
कार्डियक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. शमशेर सिंह लोहचब ने बताया कि शुरुआत में एक बुजुर्ग महिला को बुखार की समस्या थी। उसकी जांच की गई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद दो मरीजों को अचानक बुखार हुआ और मरीजों की स्थिति बिगड़ने लगी। वार्ड में ऑपरेशन के बाद एक मरीज को निमोनिया हो गया, वह आईसीयू में था। एक अन्य मरीज का दिल का ऑपरेशन किया जाना था, उसे गंभीर बीमारी है। इन मरीजों को अन्य मरीजों के साथ न्यू मॉड्यूलर ओटी में शिफ्ट किया गया है। दो मरीज अभी हमारे आईसीयू में भर्ती हैं और इसमें से एक को शिफ्ट करना है। दस मरीजों को हम वार्ड से डिस्चार्ज कर चुके हैं, इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव है। अभी छह मरीज हमारे वार्ड में भर्ती हैं। जहां मरीज संक्रमित मिले हैं, उस एरिया को संक्रमणमुक्त किया गया है। डॉ. लोहचब ने बताया कि सभी मरीजों को जांच के बाद दाखिल किया गया, अब पता लगाया जा रहा है कि संक्रमण कहां से आया। एक महिला मरीज की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी, लेकिन अचानक उसका ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा तो उसकी जांच कराई गई और वह भी संक्रमित मिली। हम प्रयास कर रहे हैं गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए मरीजों का उपचार करें। वहीं बता दें कि शुक्रवार महिला रोग विभाग में एक नर्स व दो बीयरर और कोरोना संक्रमित मिले हैं।
दिल के मरीज न ले खतरा मोल
वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ. एसएस लोहचब ने बताया कि कोरोना संक्रमणकाल में दिल के मरीज अन्य लोगों की तुलना में किसी भी तरह से खतरा मोल न लें। कोरोना दिल व सांस के रोगियों के लिए अधिक खतरनाक है। मास्क का प्रयोग करने के साथ गाइड लाइन का हमेशा प्रयोग करें। जनवरी 2021 के बाद संक्रमण पर नियंत्रण पा लिया था, लेकिन लोगों की लापरवाही ने फिर खतरा बढ़ा दिया है।

तेजी से फैल रही बीमारी
जनसंपर्क विभाग के प्रभारी डॉ. गजेंद्र ने आमजन से अपील की है कि कोरोना महामारी को हलके में न लें। जिस भी व्यक्ति को टीका लग सकता है वह तुरंत प्रभाव से अस्पतालों में टीका लगवाने पहुंचे और अन्य सुरक्षा इंतजाम का ध्यान रखे। जिनको टीका नहीं लगा है वह सुरक्षा की गाइड लाइन को जरूर फॉलो करें। जो टीका नहीं लगवा सकते उन्हें अधिक सावधानी बरतते हुए सभी गाइड लाइन का फॉलो करना जरूरी है। कोई भी व्यक्ति सोमवार, मंगलवार, वीरवार व शुक्रवार को पीजीआईएमएस के ऑडिटोरियम में आकर टीका लगवा सकता है। इसके लिए 45 वर्ष की आयु होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed