{"_id":"681a793a215752e8f800d144","slug":"4-drug-smugglers-caught-with-hashish-on-highway-152d-rohtak-news-c-17-roh1020-647806-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हाईवे-152 डी पर चरस के साथ 4 नशा तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हाईवे-152 डी पर चरस के साथ 4 नशा तस्कर काबू
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में नशा तस्करी के आरोपी। स्रोत: पुलिस
रोहतक। हाईवे-152 डी पर सोमवार रात खरकड़ा टोल प्लाजा पर 414 ग्राम चरस के साथ चार तस्करों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान झज्जर के दुबलधन गांव निवासी संदीप, राहुल,अमन और हर्ष के रूप में हुई है। आरोपी खरकड़ा से होते हुए हांसी की ओर तस्करी करने जा रहे थे। यह कार्रवाई हरियाणा एनसीबी की रोहतक टीम ने की और आरोपियों की कार भी जब्त कर ली गई है।
एनसीबी के प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार में चार युवक नशा लेकर खरकड़ा टोल से होते हुए हांसी की ओर जा रहे हैं। टीम को टोल प्लाजा पर तैनात किया गया और जब कार वहां पर पहुंची तो उसकी जांच पड़ताल की। आरोपियों के कब्जे से 414 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी हांसी के लिए चरस लेकर सप्लाई करने जा रहे थे।
पूछताछ में आरोपियों से कुछ अहम जानकारी मिली है और उसके आधार शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और दो दिन का रिमांड मिला है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि नशा को कहां से लेकर आ रहे थे और पहले भी तस्करी की है।