फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4.2 inches of 18 inches will be laid for the drainage of rain water in the city. Long pipeline

शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए बिछाई जाएगी 18 इंच की 4.2 किमी. लंबी पाइप लाइन

Sun, 06 Dec 2020 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
4.2 inches of 18 inches will be laid for the drainage of rain water in the city. Long pipeline
4.2 inches of 18 inches will be laid for the drainage of rain water in the city. Long pipeline - फोटो : RohtakCity
शहर में बरसाती पानी से होने वाले जलभराव की समस्या अब खत्म हो जाएगी। इसके लिए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के प्रयास से हरियाणा सरकार ने शहर में साढ़े 12 करोड़ की लागत से बरसाती पानी की निकासी के लिए साढ़े चार किलोमीटर लंबी 18 इंच की पाइप लाइन बिछाने के कार्य को मंजूरी दी थी। शनिवार को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और मेयर मनमोहन गोयल ने पार्षदों, गणमान्य लोगों और अधिकारियों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर परियोजना का शुभारंभ किया। यह कार्य 31 मार्च 2021 से पहले पूर्ण किया जाना है। इससे आने वाले मानसून में जलभराव की समस्या का पूरी तरह समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के पुराने बस अड्डे के पास जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से एक सादे समारोह में परियोजना कार्य का शुभारंभ किया गया। सबसे पहले मंत्रोच्चारण के साथ पूर्व मंत्री और मेयर ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत कराई। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के एसई राजीव गुप्ता और कार्यकारी अभियंता आरके शर्मा ने नक्शे के माध्यम से शहर में बिछाई जाने वाली पाइप लाइन की परियोजना बताई। उन्होंने बताया कि 14 इंच मोटी लोहे की पाइप लाइन बिछ जाने के बाद बरसाती पानी तेजी से प्लांट में पहुंच सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक आठ इंच की पाइप लाइन बिछी थी, जिससे तेज बारिश में पानी भरने लगता था। पाइप लाइन की मोटाई अधिक होने से जलभराव की समस्या नहीं होगी। इस मौके पर पार्षद राजकमल सहगल, सुरेश सैनी, तिलकराज चौहान, सुनील कुमार धर्मेंद्र गुलिया और जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता भानू शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पाइप लाइन बिछाने से यहां होगा फायदा
कार्यकारी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि झज्जर रोड डिस्पोजल से सीवर का पानी भिवानी स्टैंड पर नाले से डाला जाता था। इस पानी को अब पाइप लाइन से ले जाया जाएगा। इससे झज्जर रोड से पीछे की सीवर लाइन जल्दी खाली होगी और बरसात के समय छोटूराम चौक का पानी जल्दी निकल जाएगा। बता दें कि बरसात में सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या छोटूराम चौक और इसके आसपास की कॉलोनियों में होती है। इस समस्या का समाधान हो जाएगा। वहीं हुडा कॉम्पलेक्स डिस्पोजल पर ज्यादा मोटर पंप चलाने से जो फोटो वाली गली, रेलवे रोड और काठ मंडी में जलभराव की समस्या होती है, इसका भी निराकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed