फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   38 seats vacant in MA Sanskrit in MDU, fifth counseling tomorrow

Rohtak News: एमडीयू में एमए संस्कृत में 38 सीटें रिक्त, पांचवीं काउंसिलिंग कल

Tue, 26 Aug 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
38 seats vacant in MA Sanskrit in MDU, fifth counseling tomorrow
विद्यार्थियों को सीट पक्की करने के लिए 28 तक फीस जमा करानी होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने यूजी व पीजी कोर्स के लिए पोर्टल दोबारा से खोल दिया है। यूजी व पीजी कोर्स में विद्यार्थी 25 अगस्त तक नए आवेदन कर सकते हैं। एमए संस्कृत में 38 सीटें रिक्त हैं, एमए टूरिज्म व ट्रेवल में 31 सीटें व एमएससी गणित एसएफएस में 104 सीटें रिक्त हैं।
एमडीयू में सीटें रिक्त होने की वजह से पोर्टल 21 अगस्त को दोबारा से खोला गया। यूजी व पीजी कोर्स में पांचवीं काउंसिलिंग 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी। पांचवीं काउंसिलिंग में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सीट पक्की करने के लिए 28 अगस्त तक फीस जमा करानी होगी। 29 अगस्त को छठी काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी व छठी काउंसिलिंग में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 30 अगस्त तक फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन


यूजी कोर्स की रिक्त सीटें
बीए अर्थशास्त्र में 6, बीएससी गणित में एक, बीएससी गणित एसएफएस में 11, बीबीए में एक, बीए अंग्रेजी में दो, बीपीएड में एक, बीए पब्लिक हेल्थ साइंस व बीए एलएलबी पांच साल कोर्स में तीन सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी कोर्स में रिक्त सीटें
एमएससी गणित एसएफएस में 104 सीटें, एमएससी एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी में 12 सीटें, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में दो, एमटेक के विभिन्न कोर्स में कुल 167 सीट रिक्त है। एमए संस्कृत में 38, एमए फाइन आर्ट में दो, एमए टूरिज्म व ट्रेवल 31, एमए होटल मैनेजमेंट व कैटरिंग 19, एमए एजुकेशन में आठ, एमएससी बायो केमिस्ट्री में 17, एमबीए में 35, एमए जेएमसी में एक, एलएलएम शिफ्ट दो में चार, एमएससी बॉटनी में दो, एमकॉम दो साल कोर्स में 12 सीटें रिक्त हैं। एमसीए में एक, एमए योग साइंस में 8, एमएससी कंप्यूटर साइंस में पांच और एमएससी कंप्यूटर साइंस व डाटा साइंस में 13-13 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed