फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बस स्टैंड पर इंस्पेक्टरों ने संभाली कमान

बस स्टैंड पर इंस्पेक्टरों ने संभाली कमान

Sat, 23 Mar 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर इंस्पेक्टरों ने संभाली कमान
भीड़ के हिसाब से चली रोहतक डिपो की 192 में से 188 बसें
विज्ञापन

फोटो....
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
होली के बाद शुक्रवार को सुबह से ही यात्रियों को बस स्टैंड पर उमड़ना शुरू हो गया। बूथों पर तैनात इंस्पेक्टरों ने भीड़ के हिसाब से बसों का संचालन करवाया, जिसकी वजह से लोगों को बस पकड़ने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। 192 बसों में से 188 बसों का संचालन किया गया।
त्योहार पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर रोहतक डिपो महाप्रबंधक ने लंबी दूरी की बसों को छोड़ शेष सभी बसों का संचालन बस स्टैंड पर उमड़ने वाली भीड़ के हिसाब से संचालित करने के आदेश दिए थे। इस व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 10 इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई। 20 मार्च को सुचारु व्यवस्था रहने के चलते शुक्रवार को भी यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू की गई। बस स्टैंड पर सुबह से यात्रियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गया मगर स्टैंडों पर तैनात इंस्पेक्टरों ने भीड़ को देखकर बसें गंतव्य के लिए रवाना की, जिसकी वजह से लोगों को बसों के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक जोगेंदर सिंह का कहना है कि यात्रियों के हिसाब से बस संचालन करवाने से लोगों को काफी सहूलियत मिली, जिसकी वजह से लोगों को बस के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। शुक्रवार को 192 बसों में से 188 संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed