फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमडीयू नोटिस

एमडीयू नोटिस

Mon, 10 Sep 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू नोटिस
नोट : इसमें 30 अगस्त को प्रकाशित समाचार की ईपीएस प्रयोग करें।
विज्ञापन

फ्लैग...
महिला प्रोफेसर ने पुलिस को शिकायत देकर लगाए एमडीयू के अधिकारियों पर लगाए आरोप
हेडिंग...
मेरे परिवार को कर रहे प्रताड़ित, निजी फाइलों से दस्तावेज गायब, वीसी समेत छह को नोटिस
आज महिला थाने में होगी सुनवाई, वीसी को भी देना होगा जवाब

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। यूआईईटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने एसपी के नाम शिकायत देकर कहा है कि विवि के कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया उन्हें और उनके परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं। विवि के अधिकारियों द्वारा गैर कानूनी तरीके से दस्तावेजों को फर्जी बनाकर पेश किया जा रहा है। निजी गोपनीय फाइल से दस्तावेज किसी और व्यक्ति को देने के भी आरोप लगाए हैं। महिला प्रोफेसर की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने वीसी समेत छह अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
केस की 10 सितंबर को महिला थाने में सुनवाई होनी है। यहीं इन लोगों को अपना पक्ष भी देना है। या यूं कहे कि विवि की राजनीति में उलझे प्रशासन को पुलिस की चौखट तक पहुंचकर जवाब देना होगा। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमिला ने बताया कि महिला प्रोफेसर की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में विवि प्रशासन को नोटिस जारी किया गया है। वहां से मिले जवाब के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पति को भी धमकी देने का लगाया आरोप
इधर, असिस्टेंट प्रोफेसर का कहना है कि मेरी निजी फाइल से दस्तावेज गायब कर गड़बड़ी की गई है। इसके बावजूद विवि प्रशासन हमारे ही खिलाफ शिकायत दे रहा है। विवि प्रशासन से सहयोग के बजाय प्रताड़ना मिल रही है। विवि के एक फैकल्टी सदस्य ने तो मेरे पति को धमकी दी है। इसीलिए मजबूर होकर पुलिस में शिकायत देनी पड़ी। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ दी है शिकायत
असिस्टेंट प्रोफेसर ने वीसी के अलावा फैकल्टी मेंबर विकास सिवाच, प्रदीप गहलोत, राजेश लाठर, राजेश पूनिया व बोहर गांव निवासी सुरेश कुमार के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed