{"_id":"598e17944f1c1bc26f8b470c","slug":"31502484372-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील हरकत के दोषी बुजुर्ग को पांच साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील हरकत के दोषी बुजुर्ग को पांच साल कैद
Updated Sat, 12 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्लील हरकत के दोषी बुजुर्ग को पांच साल को कैद
भिवानी
पड़ोस के ही एक किशोर के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल की अदालत ने पोक्सो एक्ट के तहत दोषी को पांच साल की कैद और 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने पीड़ित किशोर को 50 हजार रुपये हर्जाना देने के आदेश भी दिए हैं।
शहर के चिड़ीपाल गली निवासी 75 वर्षीय दीनदयाल पर आरोप था कि अप्रैल 29 अप्रैल 2015 को उसने पड़ोस के ही एक किशोर के साथ अश्लील हरकतें की। इसी दौरान पड़ोसियों ने उसे देख लिया और उसकी जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी दीनदयाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377, 506 व पोकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में अदालत ने सुनवाई करते हुए आरोपी दीनदयाल को पांच साल की कैद तथा 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अलावा अदालत ने दोषी को 50 हजार रुपए का हर्जाना भी पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं।