फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एक करोड़ से आदर्श गांव बनेगा चांगरोड

एक करोड़ से आदर्श गांव बनेगा चांगरोड

Mon, 31 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ से आदर्श गांव बनेगा चांगरोड
एक करोड़ से आदर्श गांव बनेगा चांगरोड
विज्ञापन

विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत प्रदेश सरकार ने मंजूर की ग्रांट
पंचायत विभाग ने जारी किए 68 लाख रुपये के टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले का गांव चांगरोड़ अब आदर्श गांव बनेगा। प्रदेश सरकार ने विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम पंचायत को इस गांव के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इन विकास कार्यों में सामुदायिक केंद्र का निर्माण और सभी गलियों को पक्का करवाना शामिल है। योजना के लिए पंचायत विभाग ने 68 लाख के टेंडर भी जारी कर दिए हैं।
महेंद्रगढ़ रोड पर चरखी दादरी जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चांगरोड की आबादी करीब 6500 है। इस गांव को विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत शामिल किया गया है। गांव में मूलभूत सुविधाओं की लंबे समय से जरूरत बनी हुई है। गांव में बिजली-पानी से लेकर सभी आवश्यक मूलभूूत सुविधाएं शहरी तर्ज पर उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि गांव आदर्श रूप ले सके। अब इस गांव के विकास के लिए सरकार की ओर से एक करोड़ की राशि बिजली, पेयजल, सामुदायिक केंद्र, पार्क, स्टेडियम सहित सभी आवश्यक सुविधाओं पर खर्च की जाएगी। इस राशि में से 68 करोड़ के विकास कार्यो के टेंडर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था में होना है सुधार
गांव में पेयजल के लिए नई लाइन बिछाई जाएगी ताकि सभी घरों में पर्याप्त पानी पहुंच सके। इसके अलावा बिजली व्यवस्था में भी सुधार करने के लिए केबल सिस्टम लगाने की योजना है। वहीं बिजली चोरी रुकने पर गांव में पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति किए जाने की भी प्लानिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र और पार्क की भी मिलेगी सुविधा
इस योजना के तहत गांव में सामुदायिक केंद्र व पार्क निर्माण की भी योजना प्रस्तावित है। पार्क निर्माण से गांव का वातावरण भी स्वच्छ बना रहेगा और सैर-सपाटे के लिए भी जगह मिल जाएगी। ग्राम पंचायत ने गांव में पीएचसी केंद्र व बूस्टिंग स्टेशन निर्माण के लिए भी प्रस्ताव भेज रखा है। अलग से बूस्टिंग बन जाने पर गांव में पेयजल की किल्लत नहीं रहेगी और अगले लंबे समय तक पानी की समस्या का समाधान हो सकेगा। पीएचसी केंद्र बनने से आसपास के आधा दर्जन गांवों को भी फायदा होगा।
गलियां होंगी पक्की, व्यायामशाला भी प्रस्तावित
गांव में व्यायामशाला भी प्रस्तावित है। वैसे तो सरकार ने करीबन सभी गांवों में व्यायामशालाएं खेलने की प्लानिंग कर रखी है लेकिन आदर्श गांव होने के नाते इस गांव में भी व्यायामशाला एवं स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव है। गांव में सभी गलियां पक्की होंगी। गांव में काफी गलियां पहले से ही पक्की हैं। इस प्लान के तहत सभी गलियों को पक्का रूप दिया जाना है। दूषित पानी की निकासी के लिए भी व्यवस्था होनी है ताकि दूषित पानी का गलियों में जमाव न होने पाए।
वर्जन::
गांव में इस समय कचरा प्रबंध की भी सख्त जरूरत बनी हुई है। कचरे का समायोजन करने के लिए प्रोजेक्ट की जरूरत है। उनका कहना है कि गांव को इन सभी सुविधाओं की जरूरत है।

सुरेंद्र कुमार, सरपंच प्रतिनिधि
= वर्जन--
इस गांव के विकास के लिए 68 लाख के टेंडर जारी हो गए हैं। आदर्श गांव बनाने के लिए गांव में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी हैं। गांव में बिजली-पेयजल व्यवस्था में भी सुधार होना है।
कुलवीर सिंह ,एक्सईएन पंचायतराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed