फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   73 करोड़ से बनेगा दादरी-रोहतक एमडीआर

73 करोड़ से बनेगा दादरी-रोहतक एमडीआर

Fri, 21 Jul 2017 01:43 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
73 करोड़ से बनेगा दादरी-रोहतक एमडीआर
73 करोड़ से संवरेगा दादरी-रोहतक एमडीआर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले के मुताबिक सड़कों का ढांचा तैयार करने की कवायद पीडब्ल्यूडी विभाग ने शुरू कर दी है। दादरी-रोहतक एमडीआर को संवारने के लिए विभागीय अधिकारियों ने 73 करोड़ रुपये का प्रपोजल तैयार कर हैड ऑफिस भेजा है। इसके तहत सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई जानी है। इसके अलावा ढाणी फौगाट आरओबी से लेकर झज्जर टी-प्वाइंट तक बनने वाले फोरलेन के डिवाइडर निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अगस्त माह तक इस फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।
चरखी दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग खस्ताहाल है। ये सड़क मार्ग नारनौल-चंडीगढ़ से जुड़ा है। जिले में इस समय चार प्रमुख सड़क मार्ग हैं जिनमें दादरी-महेंद्रगढ़ रोड, दादरी-दिल्ली रोड, दादरी-भिवानी व दादरी लोहारू रोड प्रमुख रूप से शामिल हैं। अब चरखी दादरी के जिला बन जाने पर सड़क मार्गों का विस्तार होना भी जरूरी है ताकि जिले के साथ लगते जिलों व बड़े शहरों से सीधा जुड़ाव हो सके। यह चरखी दादरी-रोहतक रोड चंडीगढ़-नारनौल मार्ग पर पड़ता है। इस मार्ग से रोजाना करीब चार- पांच हजार वाहन महेंद्रगढ़ होते हुए चरखी दादरी के रास्ते रोहतक, पानीपत व चंडीगढ़ जाते हैं। भारी वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। ऐसे में यह सड़क मार्ग प्रमुख होने की वजह से इसका दायरा व चौड़ाई बढ़ाया जाना जरूरी भी है। चरखी दादरी से बौंद कलां तक करीब 22 किलोमीटर चरखी दादरी जिले की सीमा में पड़ता है उससे आगे खैरड़ी गांव से रोहतक जिले की सीमा शुरू हो जाती है। चरखी दादरी से बौंद कलां तक इस मार्ग पर करीब 10 गांव पड़ते हैं। बौंद कलां जिले का ब्लॉक भी है।
विज्ञापन

पांच सालों में दोगुना बढ़ा दादरी-रोहतक एमडीआर पर ट्रैफिक
सन 1995 में आई बाढ़ के दौरान यह सड़क मार्ग पूरी तरह से कंडम हो गया था। बाद में इसे खेतों के लेवल से करीब तीन फीट ऊंचा उठाकर बनाया गया था। इस सिंगल रोड की विभाग समय- समय पर मरम्मत भी करता रहा है लेकिन इस मार्ग से भारी वाहनों के गुजरने पर यह जल्दी ही कंडम होता रहा है। विभाग का मानना है कि इस मार्ग पर अब यातायात पिछले पांच-छह सालों के दौरान दो गुना तक बढ़ गया है। इसकी सामान्य चौड़ाई बढ़ाए जाने से बेहतर इसे फोरलेन बनाया जाना ही उचित है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने प्रपोजल तैयार कर हैड ऑफिस भेज दिया है। अगर इसे जल्द ही मंजूरी मिल जाती है तो चरखी दादरी ही नहीं साथ लगते महेंद्रगढ़, नारनौल, रोहतक के लोगों को भी सीधे तौर पर फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 किलोमीटर तक चकाचक होगी सड़क
इस प्रोजेक्ट पर 73 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी विभाग दादरी से बौंद कलां तक करीब 22 किलोमीटर लंबाई में ये फोरलेन बनाएगा। बौंद कलां से आगे रोहतक जिले की सीमा शुरू हो जाती है। फोरलेन बनने से दादरी से रोहतक का सफर आसान तो हो ही जाएगा फोरलेन के बीच में पगडंडी पर हरियाली के लिए पौधे लगाए जाने की भी योजना भी तैयार की जाएगी ताकि सड़क मार्ग का सौंदर्य भी बढ़ सके।
झज्जर टी-प्वाइंट से आरओबी तक भी सड़क के फिरेंगे दिन
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने ढाणी फौगाट आरओबी से लेकर झज्जर टी-प्वाइंट तक भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। कोलतार की एक परत डालने के बाद अब सड़क के डिवाइडर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इस सड़क के आधे भाग में डिवाइडर के लिए टाइलें बिछाई जा चुकी हैं। सप्ताह के अंत तक टाइलें बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद सड़क निर्माण का अंतिम चरण शुरू किया जाएगा।


विभाग ने इस फोरलेन निर्माण के लिए प्रपोजल तैयार कर हैड ऑफिस भेज दिया है। जैसे ही मंजूरी मिल जाती है। इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू करवा जाएगा। इस मार्ग के फोरलेन होने से यातायात काफी सुगम हो जाएगा।
एसडीओ धर्मपाल, पीडब्ल्यूडी विभाग चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed