{"_id":"595659ad4f1c1b7c0c8b4623","slug":"31498831277-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से देश के आर्थिक क्षेत्र में आएगी क्रांति, सभी के लिए होगा वरदान : वितमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से देश के आर्थिक क्षेत्र में आएगी क्रांति, सभी के लिए होगा वरदान : वितमंत्री
Updated Fri, 30 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समेत
जीएसटी से देश के आर्थिक क्षेत्र में आएगी क्रांति : वित्तमंत्री
- आईआईएम में पहुंचे वित्तमंत्री ने जीएसटी मुद्दे पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कसे तंज
- बोले, जीएसटी पर कांग्रेसियों की भी है सहमति, पूर्व सीएम को नहीं जीएसटी का ज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जीएसटी से देश के आर्थिक क्षेत्र में क्रांति आएगी। यह किसी एक व्यक्ति या समाज नहीं, बल्कि सभी के लिए वरदान साबित होगा। जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) के लिए कांग्रेस सहित सभी दलों ने सहमति दी है। जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जीएसटी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। लग रहा है उन्हें जीएसटी का ज्ञान नहीं है। पहले अपनी पार्टी के लोगों से जाकर बात करें, तब जीएसटी पर बयानबाजी दें। वित्तमंत्री शुक्रवार को आईआईएम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा, जो देश को सर्वोच्च शिखर पर ले जाएगा। यह आसान कर व्यवस्था अर्थव्यवस्था के लिए लाभदायक होगी। कहा कि जीएसटी के लिए संसद और विधानसभाओं ने संशोधित कानून बनाकर प्रस्ताव पारित किया। इसे लागू कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। जीएसटी काउंसिल में कांग्रेस के लोग भी शामिल थे। जीएसटी पर उठ रहे सवालों पर कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सरकार में रहते समय इस बारे में पूरा ज्ञान नहीं था और अब तो वह विपक्ष में है। उन्हेंविपक्ष में रहना भारी पड़ रहा है। कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व नीतिहीन हो गया है। उनकी सोच देश की सोच के साथ मेल नहीं खा रही है। ऐसे में कांग्रेस अपना स्तर नहीं उठा पा रही।