फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   24 people's problems solved, 7.45 lakh revenue collected

Rohtak News: 24 लोगों की समस्याएं निपटाईं, 7.45 लाख जमा हुए राजस्व

Tue, 10 Jan 2023 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
24 people's problems solved, 7.45 lakh revenue collected
रोहतक। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स के बिलों में त्रुटियों को ठीक करने एवं संपत्तिकर भरने के लिए हरियाणा राज्य एवं आधारभूत संरचना निगम, रोहतक कार्यालय में मंगलवार सुबह 10 बजे से कैंप लगाया गया। कैंप में कर शाखा के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान 32 लोग पहुंचे जिसमें से 24 लोगों ने अपनी समस्या का समाधान करवाया। इससे 7 लाख 45 हजार रुपये राजस्व वसूला।
विज्ञापन

कैंप में सुबह 10 बजे से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कैंप दोपहर दो बजे तक चला। लोगों के प्लॉट नंबर, नाम, पता और अन्य गलतियों को भी सुधार कर लोगों का टैक्स जमा किया गया। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों का कहना था कि यह कैंप इसलिए आयोजित किया गया है ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। लोग जल्द से जल्द अपना हाउस टैक्स भर सकें। बता दें इस कैंप के आयोजन के बारे सभी कंपनियों को सूचना दी जा चुकी है, ताकि अधिक से अधिक लोग संपत्तिकर के ब्याज पर 50 प्रतिशत माफी की विशेष छूट का लाभ ले सकें।
विज्ञापन

नाम पता गलत होने से दिक्कत
हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए पहुंचे 8 से 10 लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। दरअसल, कई कंपनियों पते बदल जाने के कारण मालिक इसलिए असमंजस में थे कि उन्होंने जो टैक्स पहले जमा किया है उसमें पता दूसरा है। इस बार जहां टैक्स जमा कर रहे हैं वह पता दूसरा है। ऐसे में असमंजस में पड़े कंपनी मालिकों की समस्या का भी तत्काल समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब गांव-गांव में लगेंगे कैंप
मंगलवार को लगे इस कैंप का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र से प्राप्त शिकायतों का निदान करना था। क्योंकि समय-समय पर बिल में त्रुटियों की शिकायत विभाग को मिल रही थी। अधिकारियों की ओर से कहा गया कि आने वाले समय में अब गांव-गांव में कैंप लगाकर लोगों की सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। संपत्तिकर के ब्याज पर 50 प्रतिशत की छूट 31 जनवरी तक दी गई है। बशर्ते संपत्तिकर की राशि कर दाताओं द्वारा एक मुश्त में ही जमा करवानी होगी। जो भी करदाता एक मुश्त धनराशि जमा करवाएंगे उन्हें छूट का लाभ मिलेगा।

वर्जन-
हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए आने वाले सभी लोगों की समस्याओं को मौके पर ही निपटाया जा रहा है। मंगलवार को कैंप में 32 लोग पहुंचे जिसमें से 24 की समस्याओं का समाधान कर दिया है। जो बचे हैं उनकी समस्या भी जल्द दूर कर दी जाएगी।
- अमन कुमार, टैक्स ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed