{"_id":"5c802712bdec2213e305393e","slug":"21551902482-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टारगेट बाल में एमडीयू की टीम दो मैच जीतकर पहुंची सेमीफाइन ल मैच में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टारगेट बाल में एमडीयू की टीम दो मैच जीतकर पहुंची सेमीफाइन ल मैच में
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के खेल प्रांगण स्थित बुधवार से टारगेट बाल अखिल भारतीय अंतर विवि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के 44 विश्वविद्यालयों की टीम रोहतक पहुंची थी। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में एमडीयू की टीम ने दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु स्पोर्ट्स विवि, आंध्रप्रदेश विवि व अहमदाबाद स्थित साबरमती विवि की टीमों का खेल विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने किया। अतिथियों का स्वागत उप खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने किया। इस दौरान भारतीय टारगेट बाल संघ के सचिव सोनू शर्मा मौजूद रहे। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की भूमिका में आशीष, राजेंद्र, प्रशांत, यामीनी, रवि, पवन शर्मा, सुरेश मेहता, जमाल शरीफ, रमेश राणा, जोगेंद्र, सोमदत्त, टीना, कृष्णदास ने निभाई।
ये रहे परिणाम :
पुरुष वर्ग में मेरठ की शोभित विवि व जम्मू विवि के मध्य खेले गए मैच में शोभित विवि ने जम्मू विवि की टीम को हराया। मिनाक्षी एकेडमी ऑफ रिसर्च व गुजरात की विद्यापीठ विवि के मध्य खेले गए मैच में गुजरात की विद्यापीठ विवि की टीम विजयी रही। अगला मैच तमिलनाडु स्पोर्ट्स विवि व हमीरपुर की कैरियर प्वाइंट विवि के मध्य खेला गया। जिसमें तमिलनाडु की टीम विजयी रही। अगला मैच मेरठ की आईआईएमटी विवि व विशाखापतनम की आंध्रा विवि के मध्य खेला गया, जिसमें आंध्रा विवि की टीम विजेता रही। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि ने भटिंडा की जीकेयू की टीम को हराया। अगले मैच में एमडीयू की टीम ने फिरोजाबाद की जेएस विवि को हराया। एमडीयू के दूसरे मैच में विवि की टीम ने ग्रेटर नोएडा स्थित जीबी विवि की टीम को हराया। दिन के अंतिम मैच में मेरठ की स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि की टीम ने कालीकट विवि की टीम को हराया।