फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नोटबंदी के नाम पर किया आठ लाख करोड़ का घोटाला

नोटबंदी के नाम पर किया आठ लाख करोड़ का घोटाला

Wed, 08 Nov 2017 08:42 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के नाम पर किया आठ लाख करोड़ का घोटाला
फोटो समेत
विज्ञापन

नोटबंदी के नाम पर किया आठ लाख करोड़ का घोटाला : नवीन जयहिंद

- नोटबंदी के एक साल होने पर आम आदमी पार्टी ने दिया धोखा दिवस नाम
- प्रेस कांफ्रेंस में बोले प्रदेशाध्यक्ष, व्यापारी से लेकर किसानों तक का बुरा हाल

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि नोटबंदी के नाम पर भाजपा ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। नोटबंदी के रुपयों से बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्जे माफ कर दिए गए और जनता लाइन में लगी रही। नोटबंदी के नाम पर देश में आठ लाख करोड़ का घोटाला हुआ है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी 8 से 10 नवंबर तक सभी जिलों में धोखा दिवस मना रही है। नवीन जयहिंद बुधवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद लोगों के छोटे रोजगार बंद हो गए हैं। महंगाई आसमान छू रही है और सरकार ऑनलाइन कंपनियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने दावा किया कि दो हजार के नोट से भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ, बल्कि और अधिक बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने उस समय नोटबंदी का मुख्य मुद्दा काला धन बताया था, लेकिन एक साल होने के बाद ही काला धन कहां है किसी को नहीं पता। उन्होंने आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, किसान भूख के कगार पर पहुंच गए हैं और व्यापार को भी नुकसान हो रहा है। देश की आय बढ़ने की बजाय लगातार घट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी के नाम पर भारी घोटाला हुआ है, जिसका सरकार को जवाब देना होगा। आम आदमी पार्टी नोटबंदी का शुरू से विरोध कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed