{"_id":"597396e74f1c1b330d8b47a5","slug":"21500747495-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांग खींचने के बजाय विकास पर ध्यान दें : राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांग खींचने के बजाय विकास पर ध्यान दें : राव इंद्रजीत
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नगर परिषद रेवाड़ी में पिछले दिनों ई-टेंडरिंग को लेकर चले विवाद के बीच केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि एक-दूसरे की टांग खींचने की बजाए विकास पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही पंचायत, ब्लाक समिति, नगर परिषद, नगरपालिका एवं जिला परिषद के चुने गये पार्षदों से भी आह्वान किया कि वे अपने मतभेद भुलाकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए दी गई राशि को खर्च करें। केंद्रीय मंत्री शहर की पुरानी सीवर लाइन के सुदृढ़ीकरण के लिए 387.40 लाख रुपये के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के बाद समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ढाई वर्ष में विकास व कल्याण की कई योजनाएं बनाई हैं। उनको अगले दो साल में अमलीजामा पहना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से कायाकल्प शहरी परिवर्तन अटल मिशन (अमरूत) योजना के तहत देश के 500 शहरों को चुना गया है जिसमें रेवाड़ी शहर भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अमरूत योजना के तहत शहर में पानी, सीवरेज व पार्कों के रखरखाव पर राशि केंद्र सरकार शहरों के लिए देती है। इसी योजना के तहत रेवाड़ी शहर के लिए सवा सौ करोड़ खर्च किए जाएंगे।
सीआईपीपी तकनीक से सीवरेज लाइन की 50 साल बढे़गी कार्यक्षमता : लाल
वहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं अक्षय ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि शहर में पहली बार क्योरड इन प्लेस पाइप (सीआईपीपी) विधि द्वारा 846 मीटर सीवर लाइन डाली जाएगी, जिससे पुराने सीवर की 50 साल के लिए कार्यक्षमता बढ़ जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने बताया कि जिला में विभाग द्वारा 160 करोड़ 147 कार्यों पर खर्च किए जाएंगे ताकि पानी एवं सीवरेज की समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि एनसीआर में पड़ने वाले छह शहरों में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज तथा बरसाती पानी की निकासी सुविधाएं उपलब्ध करवाने व इनके सुधार के लिए विभाग 297.20 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 171 नहर आधारित और 45 नलकूप आधारित जलघर स्थापित किए जा चुके हैं। दक्षिणी हरियाणा में पेयजल आपूर्ति के लिए कैनाल बेस परियोजना से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर कोसली विधायक बिक्रम सिंह यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, जिला भाजपा महामंत्री प्रीतम चौहान, जिला प्रमुख मंजू बाला, सुनील यादव मूसेपुर, आजाद नांधा जिला पार्षद, ब्लॉक समिति सदस्य विजय यादव, जिला पार्षद शशिबाला, प्रदीप कसेरा, प्रदीप भार्गव, एससी मोर्चा महिला जिलाध्यक्ष गीता, एडीसी कैप्टन मनोज कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव आदि मौजूद थे।