{"_id":"596fa1384f1c1baa398b475b","slug":"21500487992-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा संगठन ने मंगल पांडे को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संगठन ने मंगल पांडे को किया याद
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा।
शहर के नंदरामपुुर बास रोड स्थित सैनी धर्मशाला में सन 1857 की क्रांति के नायक मंगल पांडे की जयंती मनाई गई। धारूहेड़ा युवा संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष धीरज सैनी ने की। वहीं कार्यक्रम में मुुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल जोशी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि राहुल जोशी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंगल पांडे आजादी की क्रांति के पहले नायक थे। उन्होंने अंग्रेजों केे अत्याचार का विरोध किया तो उन्हें हिरासत में लेने के आदेेश दे दिए। ऐसे में सभी हिंदुस्तानी जवानों मेे जोश भरने का काम मंगल पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि मंगल पांडे की क्रांति का ही नतीजा था कि देश में आजादी की एक लौ जगी। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष धीरज सैनी ने मंगल पांडे को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में मनोज चांगा, धीरज चांगा, सुनील, रवि, निक्कू, कमल गुप्ता, संजय, जीतू, संदीप सहित अनेेक युवा उपस्थित थे।