फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   21 new patients from Corona, including six housewives, three students found

छह गृहिणी, तीन विद्यार्थी समेत कोरोना के 21 नए मरीज मिले

Thu, 25 Mar 2021 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
21 new patients from Corona, including six housewives, three students found
कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे हल्के में न लें। पिछले 24 दिनों में 123 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें 21 नए संक्रमित पिछले 24 घंटे में मिले हैं। जनवरी से फरवरी तक शून्य से दहाई अंक के बीच बना संक्रमितों का आंकड़ा करीब तीन माह बाद फिर 20 के आंकड़े को पार कर गया। ऐसे में मास्क लगाना, सैनिटाइजर प्रयोग करना व सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में जिले में 21 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें तीन विद्यार्थी, दो चिकित्सक, छह गृहिणी, दो वृद्ध, दो मार्केटिंग कर्मी, शिक्षक, पुलिस कर्मचारी, बैंक कर्मी, सरकारी कर्मचारी, निजी काम करने वाला एक-एक व्यक्ति शामिल है। ये संक्रमित मरीज डीएलएफ कॉलोनी से चार, वसंत विहार से तीन, सेक्टर एक, तीन व चार के अलावा ओमैक्स सिटी जैसे पॉश इलाकों में मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में 681 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि 476 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही जिले में अब तक लिए सैंपलों का आंकड़ा दो लाख 98 हजार 931 पहुंच गया है। इनमें से दो लाख 86 हजार 23 सैंपल निगेटिव मिले हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल 12432 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 87 हो गई है। इनमें से पांच अस्पताल में व 82 मरीज घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। वहीं कोरोना अभी तक 160 मरीज दम तोड़ चुके हैं। जिले में संक्रमण फैलने का दर 4.15 प्रतिशत व रिकवरी दर 98.1 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को 224 लोगों को पहली डोज दी गई। दूसरी डोज महज सात लोगों को दी गई। अब तक जिले में 39273 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed