फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   21 new infected in the district including seven students, 13 also recovered

Rohtak News: सात छात्र सहित जिले में 21 नए संक्रमित, 13 ठीक भी हुए

Sat, 15 Apr 2023 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
21 new infected in the district including seven students, 13 also recovered
किला रोड बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोग। अमर उजाला
रोहतक। ओमिक्रोन का सब वेरिएंट एक्सबीबी 1.16 लगातार जिले में संक्रमितों की संख्या को बढ़ा रहा है। इसके बावजूद बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। कई दिनों से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या दहाई में आ रही है। शुक्रवार को जिले में 21 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें सात विद्यार्थी हैं, जोकि संक्रमण फैलाने का कारण बन सकते हैं। इन छात्रों के परिजन व उनके सहपाठी भी संक्रमण की चपेट में मिल सकते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की दैनिक जांच रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 21 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि 13 मरीज ठीक भी हो गए हैं। जिले में कोरोना के 94 मरीज होम आइसोलेशन पर हैं और तीन अस्पताल में उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है क्योंकि विद्यार्थियों के संक्रमित होने से संक्रमण अधिक तेजी से फैल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि लक्षण वाले मरीजों की संख्या कम होती है, इसमें से वहीं मरीज जांच करवाने आते हैं जोकि अधिक बीमार होते हैं। कई लोगों में तो संक्रमण का पता भी चलता और वह संक्रमण फैलाते रहते हैं।
विज्ञापन

जिले में 33369 कोरोना के केस मिले हैं और 32674 ठीक भी हो गए हैं। हमारे यहां रिकवरी रेट 97.93 प्रतिशत है। शुक्रवार को 21 नए केस मिले हैं तो 13 ठीक भी हो गए हैं। 212 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल 97 मरीज जिले में कोरोना संक्रमित हैं। लोगों से अपील है कि वह कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाएं और संक्रमण को तेजी से बढ़ने से रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और मरीज ठीक भी हो रहे हैं। लोगों को बगैर सुरक्षा उपाय बाहर नहीं जाना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मास्क जाने पर पाबंधी है। संक्रमण से बचना जरूरी है, इसलिए सभी को सुरक्षा नियमों की पालना करनी चाहिए।
- अजय कुमार, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed