फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   20,400 candidates appeared for the entrance exam at 76 centres in the state

Rohtak News: प्रदेश के 76 केंद्रों पर 20,400 परीक्षार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

Mon, 08 Sep 2025 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
20,400 candidates appeared for the entrance exam at 76 centres in the state
22....पीजीआई के सभागार में प्रवेश परीक्षा का जायजा लेते कुलपति डॉ.एचकेअग्रवाल। स्रोत: पीजीआई
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को नर्सिंग व विभिन्न पैरामेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट लिया गया। इसके तहत प्रदेश के 76 केंद्रों पर 20,400 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 21,956 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हुई। इसमें बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, एमपीटी, बीपीटी, पोस्ट बेसिक नर्सिंग व अन्य पैरामेडिकल कार्यक्रम शामिल हैं। परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों को नए सत्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को परीक्षा के चलते विद्यार्थी सुबह 9 बजे से केंद्रों के बाहर पहुंचने शुरू हो गए थे। उन्हें 10:45 बजे केंद्रों में प्रवेेश दिया गया। इससे पूर्व इनकी बारीकी से जांच की गई। परीक्षार्थियों को किसी भी तरह का उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस केंद्र में नहीं ले जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराने के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति, तलाशी, मेटल डिटेक्टर से जांच, सीसीटीवी व वीडियोग्राफी कराई गई। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र अधीक्षक, उप अधीक्षक व विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक के रूप में एक वरिष्ठ संकाय सदस्य के साथ दो सुरक्षाकर्मी (एक पुरुष व एक महिला) तैनात रहे।

केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए वरिष्ठ संकाय सदस्यों के 33 उड़नदस्ते गठित किए गए। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुलपति ने बताया कि परिणाम दो से तीन दिन में घोषित किया जाएगा।

22....पीजीआई  के सभागार में प्रवेश परीक्षा का जायजा लेते कुलपति डॉ.एचकेअग्रवाल। स्रोत: पीजीआई

22....पीजीआई के सभागार में प्रवेश परीक्षा का जायजा लेते कुलपति डॉ.एचकेअग्रवाल। स्रोत: पीजीआई

22....पीजीआई  के सभागार में प्रवेश परीक्षा का जायजा लेते कुलपति डॉ.एचकेअग्रवाल। स्रोत: पीजीआई

22....पीजीआई के सभागार में प्रवेश परीक्षा का जायजा लेते कुलपति डॉ.एचकेअग्रवाल। स्रोत: पीजीआई

22....पीजीआई  के सभागार में प्रवेश परीक्षा का जायजा लेते कुलपति डॉ.एचकेअग्रवाल। स्रोत: पीजीआई

22....पीजीआई के सभागार में प्रवेश परीक्षा का जायजा लेते कुलपति डॉ.एचकेअग्रवाल। स्रोत: पीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed