फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   60 पीजी की सूची भेजी पुलिस अधीक्षक को, कार्रवाई की मांग

60 पीजी की सूची भेजी पुलिस अधीक्षक को, कार्रवाई की मांग

Mon, 07 May 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
60 पीजी की सूची भेजी पुलिस अधीक्षक को, कार्रवाई की मांग
फ्लैग : नियम तोड़ने वाले पीजी के खिलाफ सख्ती की तैयारी में निगम
विज्ञापन

हेडिंग : 60 पीजी की सूची भेजी पुलिस अधीक्षक को, कार्रवाई की मांग
निगम हाउस में मेयर ने उठाया था अवैध पीजी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम ने नियम तोड़कर घरों में पेइंग गेस्ट रखने वालों के साथ सख्ती बरतने का फैसला किया। इसके लिए 60 पीजी संचालकों की एक सूची तैयार करके पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भेजी गई है, ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। हालांकि जसबीर कॉलोनी में चल रहे चार पीजी नोटिस के बाद ही बंद हो गए हैं।
शहर के मेडिकल मोड़ से लेकर दिल्ली बाईपास तक कई शिक्षण संस्थाएं हैं। एमडीयू, मेडिकल कॉलेज, जाट संस्थाओं सहित दूसरे शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र व छात्राएं हॉस्टल में कमरे न मिलने पर निजी घरों में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहते हैं। इसके चलते आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने घरों के कमरे पर देकर रजिडेंशियल एरिया में कामर्शियल गतिविधियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए किसी तरह का लाइसेंस नहीं लिया गया है। निगम की तरफ से आठ साल पहले किए गए सर्वे के तहत 60 पीजी शहर में चल रहे हैं, लेकिन अब उनकी संख्या एक अनुमान के मुताबिक 150 के करीब पहुंची है। फीस जमा न होने पर एक तरफ जहां निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है, दूसरी तरफ उन एरिया के आम लोग बेहद परेशान हैं, जहां पीजी चल रहे हैं। निगम के पूर्व पार्षद बलराज उर्फ बल्लू ने कई बार हाउस में मामले को उठाया। मेयर ने भी उनका साथ दिया, इसके बावजूद निगम अभी तक अवैध पीजी संचालकों के खिलाफ पुख्ता कार्रवाई नहीं कर सका है।
विज्ञापन

बाक्स
निगम की तरफ से अवैध पीजी संचालकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करवाने का फैसला किया है। क्योंकि बार-बार नोटिस के बावजूद नियमों के तहत लाइसेंस नहीं लिए जा रहे हैं। इसकी एक सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजी गई है। अब पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीश चंद्र, जोन टैक्स आफिसर, नगर निगम।
बाक्स
220 मोबाइल टॉवर संचालक व 50 बिल्डिंग मालिकों को भी नोटिस
निगम की तरफ से नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में टॉवर संचालकों को 15 दिन का समय दिया गया है। जबकि माडल टाउन एरिया में 50 बिल्डिंग मालिकों को कामर्शियल गतिविधि के बावजूद ट्रेड लाइसेंस न देने पर नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed