फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अमर उजाला पड़ताल

अमर उजाला पड़ताल

Tue, 12 Mar 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल
रोहतक। सावधान! खुद को फ्र ांस, अमेरिका का बताने वाला गिरोह विदेशों में बिजनेस शुरू कराने के नाम पर प्रदेशभर के लोगों से ठगी कर रहा है। गिरोह के गुर्गे लोगों के फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज भेजते हैं। इसके बाद बिजनेस शुरू कराने के बदले अपने खाते में 20 से 50 हजार रुपये डलवाने की बात कहते हैं। पुलिस के पास भी इस तरह के दस से अधिक मामलों की शिकायत पहुंची है। अमर उजाला रिपोर्टर ने भी पांच दिन तक खुद को फ्र ांस का बिजनेसमैन बताने वाले व्यक्ति से चैटिंग कर मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन


रिपोर्टर और खुद को फ्रांस का व्यक्ति बताने वाले ओजामई नाम के युवक के बीच हुई चैटिंग के कुछ अंश
ओजामई : प्रिय आपके साथ चर्चा करने के लिए मेरे पास बहुत कुछ महत्वपूर्ण है। मैं फ्रांस से हूं। रॉबर्ट अली आपके भारत देश का एक नागरिक था। जिसकी अचानक मौत हो गई। उसकी संपत्ति के बारे में मुझे पूरी जानकारी है। वह 1 करोड़ 75 लाख यूरो (1 अरब 37 करोड़ 40 लाख 53 हजार 739 रुपये) छोड़कर गया है। क्या आप मेरे साथ बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आपको बहुत मुनाफा होगा।
विज्ञापन

रिपोर्टर : किस तरह का बिजनेस शुरू करना है
ओजामई : पहले मुझसे अपनी मेल आईडी से बात करो
रिपोर्टर : क्यों?
ओजामई : क्योंकि उससे बात करने में आसानी होगी। आपकी योग्यता इतनी है कि आप और हम मिलकर बिजनेस कर सकते हैं।
रिपोर्टर : ठीक है, मुझे रुपये की बहुत जरूरत है।
ओजामई : दवाई का बिजनेस करेंगे।
रिपोर्टर : ठीक रहेगा।
ओजामई : मगर इससे पहले आपको मेरे खाते में 50 हजार रुपये डलवाने होंगे। ताकि आपका खाता कंपनी में खोला जा सके।
रिपोर्टर : ठीक है जमा करा देंगे।
ओजामई (दूसरे दिन) : खाता नंबर भेजते हुए लिखा-अभी तक रुपये नहीं भिजवाए
रिपोर्टर : कल भिजवा दूंगा।

वर्जन ::
यदि कोई भी अनजान नंबर या फिर फेसबुक अकाउंट से इस तरह से मैसेज करता है तो इसकी शिकायत पुलिस से करें। इस तरह के लोगों के झांसे में आने से बचना चाहिए।
-मनोज यादव, डीजीपी, हरियाणा

प्रदेशभर के लोगों के फेसबुक मैसेंजर पर इस तरह के मैसेज डालकर उनसे ठगी का प्रयास किया जा रहा है। रोहतक के अलावा पानीपत, झज्जर, कैथल, सोनीपत, बहादुरगढ़, फतेहाबाद के भी दस लोगों को इसी तरह से ठगा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के मामलों की एक बानगी
केस एक
रोहतक के सेक्टर दो निवासी अशोक के पास दस दिन पूर्व खुद को अमेरिका का बताने वाले सयोझा के नाम से फेसबुक पर मैसेज आया। उमेद सिंह से बिजनेस शुरू कराने की मांग की। बीस हजार रुपये बिजनेस शुरू कराने के नाम पर ठग लिए।

केस दो
पानीपत निवासी मनोज से भी विदेश में बिजनेस शुरू कराने के नाम पर तीस हजार की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed