{"_id":"597f95c34f1c1bcc388b4640","slug":"201501533635-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे शहर में झमाझम, आधे में रिमझिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे शहर में झमाझम, आधे में रिमझिम
Updated Tue, 01 Aug 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधे शहर में झमाझम, आधे में रिमझिम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर में सोमवार को हुई 35 एमएम बारिश ने अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कई जगह सड़क पर जलभराव हो गया। हालांकि, बरसात के चलते तापमान में गिरावट आने के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। बरसात के चलते तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। जबकि बरसात से पहले तापमान 31 दर्ज पहुंच गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी तीन दिनों तक मौसम खुशनुमा रहेगा और बूंदाबांदी होती रहेगी। बरसात के चलते शहर के आउटर इलाकों के अलावा मेडिकल मोड़ से लेकर पीजीआईएमएस कैंपस, दिल्ली बाईपास, शीला बाईपास, ओल्ड आईटीआई आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। सेक्टर के एरिया में जलभराव होने से काफी समस्या हो गई। छोटूराम चौक, शांतमई चौक, गोहाना अड्डा हर जगह पानी खड़ा हो गया।
एलिवेटेड रोड के गड्ढे पानी से भरे
एलिवेटेड रोड के लिए सड़क पर खोदे गए गड्ढे बरसाती पानी से भर गए। बरसात का पानी एकत्रित होते ही कई स्थानों पर बच्चाें ने इसमें स्वीमिंग पूल सा आनंद लिया। किसी ने इन बच्चों को रोकने की कोशिश तक नहीं की। यहां सरिए निकले होने के चलते बड़ा हादसा होने का अंदेशा है।