{"_id":"60ae95598ebc3e43aa45ed1b","slug":"2-34-lakh-consumers-relief-from-surcharge-waiver-of-electricity-bill-rohtak-news-rtk610199492","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल का सरचार्ज माफी से 2.34 लाख उपभोक्ताओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल का सरचार्ज माफी से 2.34 लाख उपभोक्ताओं को राहत
विज्ञापन
लॉकडाउन की अवधि में बिजली बिल का सरचार्ज माफ होने पर जिले के 2.34 लाख उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। इससे देय तिथि पर बिल जमा नहीं होने के बाद भी न सरचार्ज का भुगतान करना होगा और न ही कनेक्शन कटने का डर होगा।
नियम के अनुसार देय तिथि तक बिल का भुगतान नहीं होने पर बिजली निगम सरचार्ज लगाता है। साथ ही एक माह गुजरने के बाद निगम कभी भी कनेक्शन काट सकता है। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगने से हजारों उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं कर सके हैं। इसकी वजह से सरचार्ज का भुगतान करना होता। ऐसे में प्रदेश सरकार ने सरचार्ज माफी की घोषणा करके उपभोक्ताओं को राहत दी है। बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ कर दिया गया है। आगे जिन उपभोक्ताओं को बिल मिलेगा, उसमें सरचार्ज माफ होगा। यानी अब बिल जमा करने की समयावधि खत्म होने के बाद भी उपभोक्ता केवल बिल का ही भुगतान करेंगे। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एके यादव का कहना है कि सरकार की घोषणा के बाद अब उपभोक्ताओं को लॉकडाउन की अवधि में सरचार्ज का भुगतान नहीं करना होगा। फिलहाल बिल का भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन भी नहीं काटा जाएगा।
‘जिन्होंने बिल जमा कर दिया, उन्हें पांच फीसदी की राहत मिले’
एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रधान बृजेंद्र बैनीवाल का कहना है कि सरकार ने सरचार्ज माफी करके उपभोक्ताओं को राहत देने का बहुत अच्छा फैसला लिया है। मगर जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा करवा दिया है, उन्हें भी पांच फीसदी की राहत मिलनी चाहिए।