फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मार्शल आर्ट में हरियाणा की टीम 300 में से 128 गोल्ड मेडल जीतकर बनीं ओवरऑल चैंपियन

मार्शल आर्ट में हरियाणा की टीम 300 में से 128 गोल्ड मेडल जीतकर बनीं ओवरऑल चैंपियन

Mon, 29 Apr 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
मार्शल आर्ट में हरियाणा की टीम 300 में से 128 गोल्ड मेडल जीतकर बनीं ओवरऑल चैंपियन
रोहतक। क्वान की डो एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की ओर से एमडीयू के खेल सभागार में राष्ट्र स्तरीय मार्शल आर्ट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में चार खेलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन चारों खेलों के खिलाड़ियों ने प्रदेश की टीम को कुल 128 गोल्ड मेडल दिलाए। इसके साथ ही प्रदेश की टीम ओवरऑल चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

एमडीयू के ताइक्वांडो कोच अशोक ने बताया कि 26 से 28 अप्रैल तक हुए मार्शल आर्ट महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोहतक नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल पहुंचे। कोच अशोक ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न भारवर्ग में महिला एवं पुरुष वर्ग में चार खेलों के कुल 300 गोल्ड मेडल दांव पर लगे थे। इनमें से ओवरऑल चैंपियन बनीं हरियाणा की टीम ने कुल 128 गोल्ड मेडल जीते। वहीं कर्नाटक की टीम कुल 78 गोल्ड मेडल जीतकर दूसरे व तेलंगाना की टीम 19 गोल्ड मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि क्वान की डो एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की ओर से इस तरह की प्रतियोगिता पहली बार करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इस मार्शल आर्ट महोत्सव में देश के 21 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। जिसमें कुल 1022 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने क्वान की डो, ताइक्वांडो, जीत क्वान डो व कराटे में अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed