फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   छात्राओं के लिए एमडीयू के अंदर चलेंगी तीन इलेक्ट्रिक बसें

छात्राओं के लिए एमडीयू के अंदर चलेंगी तीन इलेक्ट्रिक बसें

Wed, 15 Aug 2018 02:49 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं के लिए एमडीयू के अंदर चलेंगी तीन इलेक्ट्रिक बसें
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

फोटो :
छात्राओं के लिए एमडीयू के अंदर चलेंगी तीन इलेक्ट्रिक बसें
-विवि प्रशासन 20 अगस्त को करेगा इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ
-छात्रों के बैठने को भी मिल सकती है हरी झंडी
विकास सैनी
रोहतक। एमडीयू कैंपस की छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। उन्हें गेट नंबर एक से हॉस्टल या विभाग तक पैदल नहीं चलना होगा। इसके लिए विवि में तीन इलेक्ट्रिक बसें खरीदी गई हैं। इन ईको फ्रेंडली बसों का 20 अगस्त को समारोहपूर्वक शुभारंभ किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। छात्रों को भी इन बसों में बैठने की हरी झंडी मिलने की संभावना है।
विवि कैंपस को प्रदूषण रहित रखने के लिए पहली बार इलेक्ट्रिक बसें खरीदी गई हैं। वोलमेक इंजीनियरिंग कंपनी की इन बसों की जीएसटी सहित कीमत करीब छह लाख रुपये है। इसमें छह वोल्ट की 12 बैटरियां हैं। यह 14 सीटों वाली बसों में 800 से 900 किलोग्राम तक भार ढोया जा सकता है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले बंद हो चुकी है कैंपस सवारी
एमडीयू में छात्राओं की आवागमन संबंधी परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने कैंपस सवारी सेवा शुरू की थी। अनुबंध के आधार पर ईकोफ्रेंडली इलेक्ट्रिक बसें चलाई गई थीं। कंपनी से अनुबंध खत्म होने के बाद यह सेवा बंद हो गई। पिछले करीब डेढ़ साल से छात्राओं को पैदल आना-जाना पड़ रहा है। इसलिए अब विवि प्रशासन ने नई बसें खरीदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed