फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   553 अवैध पेयजल कनेक्शनों को किया वैध

553 अवैध पेयजल कनेक्शनों को किया वैध

Thu, 20 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
553 अवैध पेयजल कनेक्शनों को किया वैध
553 अवैध पेयजल कनेक्शनों को किया वैध
विज्ञापन

चरखी दादरी। अवैध पेयजल कनेक्शनों को वैध करने के लिए बुधवार को जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ने कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने चलाए जा रहे डोर-टू-डोर अभियान की समीक्षा भी की। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया जिले के सात गांवों के 553 अवैध कनेक्शनों को वैध किया जा चुका है। विभागीय टीमों ने इन उपभोक्ताओं से तीन लाख रुपये का राजस्व भी वसूला है। एक्सईएन जितेंद्र हुड्डा ने कर्मचारियों को डोर-टू-डोर अभियान को पूर्णतया सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि जिले में अवैध पेयजल कनेक्शनों की भरमार है। इनके चलते वैध कनेेक्शन धारकों को विभाग द्वारा निर्धारित 135 लीटर प्रतिदिन पानी नहीं मिल पा रहा है। इस आंकड़े को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर का सर्वे शुरू किया था। इसके तहत विभागीय टीम घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शन की जांच कर रही है। विभागीय टीमें अवैध पेयजल कनेक्शन मिलने पर मौके पर ही उसे वैध कर रही है। इतना ही विभागीय टीमें लोगों को अवैध लीकेज की सूचना देने बारे व प्रत्येक घर में टोंटी लगाने के लिए भी जागरूक कर रही है। बुधवार को एक्सईएन जितेंद्र हुड्डा ने अपने कार्यालय में सभी टीम इंचार्ज की बैठक ली। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि गांव अटेला कलां, अटेला खुर्द, अटेला नया, बरसाना, डोहकी, डोहका हरिया व जीतपुरा में पेयजल कनैक्शन वैध करने का अभियान चलाया गया है। एक्सईएन ने टीमों को ग्रामीणों की पेयजल संबंधित समस्याओं का तुरंत प्रभाव से निपटान करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर विभाग के जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन के जिला संयोजक योगेंद्र परमार, खंड समंवयक अनीता, कनिष्ठ अभियंता लोकेश, अनिल, नरेन्द्र व रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed