{"_id":"5c0adbe5bdec22418c7a878c","slug":"181544215525-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलाइनमेंट सही होगा गोहना रेल लाइन का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलाइनमेंट सही होगा गोहना रेल लाइन का
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक-गोहाना रेल ट्रैक पर 300 मीटर के कर्व का एलाइनमेंट कल
सात घंटे तक ट्रेन का आवागमन रहेगा बाधित
एक फुट तक खिसकाया जाएगा रेल ट्रैक को
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गोहाना रेल लाइन पर करीब 300 मीटर के कर्व (मोड़) का रविवार को एलाइनमेंट सही किया जाएगा। इस कारण सात घंटे तक इस ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
रोहतक-गोहाना रेल लाइन पर 300 मीटर की दूरी पर काफी बड़ा कर्व बना हुआ है, जिससे रविवार को रेलवे इंजीनियरों की टीम मशीनों के माध्यम से एक मीटर तक खिसकाकर सीधे करेगी ताकि कर्व के खतरे को खत्म किया जा सके। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है कि रेलवे एलीवेटेड ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है, जिसके एक तरफ सड़क बनाने का भी काम किया जाना है। रेलवे की निर्माण इकाई के एसएसए अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को ट्रैक का एलाइनमेंट किया जाएगा जिसके कारण सात घंटे तक ट्रेन का आवागमन पूरी तरह से बाधित रहेगा। 300 मीटर के कर्व को एक फुट तक खोला जाएगा।