फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बाइक

बाइक

Thu, 05 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बाइक
बाइक स्लिप होने से रोड पर गिरा सवार, ट्रक ने कुचला
विज्ञापन

सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल रोड पर स्थित काली माता के मंदिर के निकट बाइक स्लिप होने से बाइक सवार रोड पर गिर पड़ा और पीछे से आ रहे लोडेड ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार शहर के थेहड़ मोहल्ला निवासी करीब 25 वर्षीय डिंपल पुत्र रखाराम कारपेंटर का काम करता था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान नागरिक अस्पताल रोड पर बरसात के पानी के कारण उसकी बाइक स्लिप होकर गिर गई। जिससे वह उछलकर रोड पर आ गिरा और पीछे से ओवरलोडेड ट्रक के टायरों के नीचे आने से बुरी तरह कुचला गया। ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना बाबत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर पहचान के बाद परिजनों को सूचित कर शव को अस्पताल में पहुंचाया। मृतक शादीशुदा था और उसके एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed