फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जो पेट्रोल बम बनाकर धमका रहे हैं, उनको गिरफ्तार नहीं कर रही सरकार : सैनी

जो पेट्रोल बम बनाकर धमका रहे हैं, उनको गिरफ्तार नहीं कर रही सरकार : सैनी

Tue, 12 Jun 2018 02:47 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
जो पेट्रोल बम बनाकर धमका रहे हैं, उनको गिरफ्तार नहीं कर रही सरकार : सैनी
सात दिन की जद्दोजहद, 20 मिनट के ड्रामा
विज्ञापन

: मोखरा में सांसद की चाय को लेकर अटकी ही प्रशासन, पुलिस व ग्रामीणों की सांसे
: सैनी बोले, मैं देश की सबसे बड़ी पंचायत का सदस्य, मुझे की गांवों में जाने से रोका जा रहा
: मलिक के खिलाफ क्यों नहीं की जा रही कार्रवाई
: बल्हारा बोले, सरकार सांसद से करवा रही माहौल खराब
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मोखरा में सांसद राजकुमार सैनी की चाय को लेकर एक सप्ताह से जिला प्रशासन, पुलिस व ग्रामीणों की सांसे अटकी हुई थी। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे थे, लेकिन सोमवार को सात दिन की जद्दोजहद 20 मिनट के ड्रामे के बाद खत्म हो गई। दोनों पक्ष अपनी-अपनी जीत मानकर घर चले गए। प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
दोपहर बाद सांसद राजकुमार सैनी मोखरा गांव की सीमा पर पहुंचे और गांव में जाने की जिद्द करने लगे। पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। तब सांसद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, क्या मैं सरकार का हिस्सा नहीं हूं। देश की सबसे बड़ी पंचायत के सदस्य को किस वजह से कहीं जाने से रोका जा रहा है। यशपाल मलिक सरकार को भी अल्टीमेटम दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री को किसी गांव में नहीं घुसने देंगे। उन्हें मीटिंग करने से नहीं रोका जाता। मुझे क्यों रोका जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
समाज की एकजुटता से मोखरा में नहीं घुस पाए सैनी : बल्हारा
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बल्हारा का कहना है कि प्रदेश सरकार सांसद राजकुमार सैनी को आगे करके प्रदेश का भाईचारा खराब करने का प्रयास कर रही है। सांसद सैनी समुदाय विशेष के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं। समाज ने सोमवार को एकजुटता दिखाई। इसके चलते सांसद गांव में नहीं घुस पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
प्रशासन ने सांसद सैनी को मोखरा मार्ग पर ही रोका
कलानौर/महम। जाट आरक्षण संघर्ष समिति और गांव मोखरा के ग्रामीणों के विरोध के चलते लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुरूक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की सभा सुरक्षा कारणों के चलता पुलिस प्रशासन ने रद्द करने का फैसला लिया। प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने गांव मोखरा का दौरा कर इसकी जानकारी ग्रामीणों, जाट आरक्षण संघर्ष समिति सदस्यों और आयोजकों को दी। दोपहर में सांसद के गांव पहुंचने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। एसडीएम दलबीर फौगाट और डीएसपी विरेन्द्र सांगवान ने तत्काल बैठक कर जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी। नगर निगम आयुक्त को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर सांसद को रोकने का प्लान तैयार किया गया। महम-झज्जर रोड पर महम एसडीएम दलबीर फौगाट, रोहतक एसडीएम राकेश कुमार और जिले के सभी उप पुलिस अधीक्षकों पुलिस फोर्स को लेकर पहुंचे। करीब पांच बजे महम-झज्जर रोड स्थित मोखरा मार्ग पर उन्हें रोक लिया गया। जिससे गुस्साए सैनी समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए गांव में जाने का प्रयास किया लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आगे नही बढ़ने दिया।
बाक्स
जाट सेवा संघ और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर किया विरोध
सांसद सैनी के गांव में आने की सूचना मिलते ही जाट सेवा संघ, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य ने तमाम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध जताते हुए नारेबाजी कर दी। टकराव के हालत पैदा होते देख पुलिस अधिकारियों ने इन्हें पहले ही रोक लिया। समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया और गांव में नहीं आने देने का वायदा करके लौटाया। इस अवसर पर रामकिशन, राजा, वेदपाल, धीर सिंह गुडाण, पूर्व सरपंच विजय रिटोली, पूर्व सरपंच जगबीर सिंह, पूर्व चेयरमैन नरेश, बलवान बलम्भा आदि थे।
बाक्स
सुरक्षा की वजह से रद्द किया गया कार्यक्रम : एसडीएम
एसडीएम दलबीर फौगाट ने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा मंच के सदस्यों ने कार्यक्रम के लिए अनुमति मांग थी। ग्रामीण और जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। गांव में दो धडे़ होेने के कारण भाईचारा खराब होने की आशंका पैदा हो गई थी। सोमवार सुबह काफी संख्या में ग्रामीण विरोध करने के लिए चौपाल में एकत्रित हो गए थे। इसकी जानकारी जिला उपायुक्त को दी गई तो उन्होेंने कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया।


सरकारी सुविधाओं का लाभ लेकर सांसद सैनी बांट रहे समाज को : जगबीर
लाखनमाजरा। खरैंटी गांव के पूर्व सरपंच जगबीर पहलवान ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी समाज को बांट रहे हैं। वह जाटों को जाति विशेष कह कर पुकारते हैं, यह पूरे जाट समाज का अपमान है। वह जाट कह सकते हैं लेकिन जाति विशेष नहीं। प्रदेश में 36 बिरादरी मिलजुल कर रहती है। जाट समाज सबके साथ मिलकर चलता है।




फोटो....
कलानौर।
फोटो- 1 कालेज मोड पर पुलिस ने लगाया नाका
2 अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे सांसद
3 सांसद के टायलेट के दौरान भी सुरक्षा कडी
4 कलानौर में कार्यकर्ताओं को संभोधित करते राजकुमार सैनी

महम
फोटो कैप्शन
11 एमएचएम 1 ग्रामीणों को सांसद सैनी का दौरा रद्ध होने की जानकारी देते थाना प्रभारी मंजीत सिंह
11 एमएचएम 2 लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते निंदाना के ग्रामीण
11 एमएचएम 3 निंदाना के ग्रामीणों से बातचीत करते नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा
11 एमएचएम 4 हुड्डा पार्क में योग दिवस की तैयारियों को लेकर रिहर्सल करते अधिकारी और खंड वासी
11 एमएचएम 5 गांव मेे नही जाने से नाराज सांसद सैनी कार्यकर्ताओं के साथ सडक पर धरना देते हुए
11 एमएमचएम 6 कार्यकर्ताओें को संबोधित करते सांसद सैनी
11 एमएचएम 7 गांव में नही जाने देने से नाराज समर्थक नारेबाजी करते हुए
11 एमएचएम 0 सांसद सैनी को गांव में जाने से रोकने के लिए तैनात भारी पुलिस बल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed