फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खुराना, जयकिशन, टाटू व किलोई का वार्ड हुआ महिला रिजर्व, सरिता, उपासना व लक्ष्मी देवी का वार्ड ओपन

खुराना, जयकिशन, टाटू व किलोई का वार्ड हुआ महिला रिजर्व, सरिता, उपासना व लक्ष्मी देवी का वार्ड ओपन

Tue, 15 May 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खुराना, जयकिशन, टाटू व किलोई का वार्ड हुआ महिला रिजर्व, सरिता, उपासना व लक्ष्मी देवी का वार्ड ओपन
नगर निगम वार्डबंदी का ड्रॉ : भाजपा पार्षदों का गणित बिगड़ा, कांग्रेसियों को राहत
विज्ञापन

खुराना, जयकिशन, टाटू, किलोई का वार्ड हुआ महिलाओं के लिए आरक्षित, सरिता, उपासना व लक्ष्मी देवी का वार्ड ओपन

: मेयर का वार्ड ओपन, ससुर को मैदान में उतारने की तैयारी
: सीनियर डिप्टी मेयर मंजू के पति लड़ना चाहते थे चुनाव, वार्ड फिर महिला के लिए आरक्षित
: सरिता देवी, उपासना व लक्ष्मी देवी का वार्ड नहीं रहा अब रिजर्व
: ओपन में निकाला डीसी की अध्यक्षता में ड्रॉ, वीडियोग्राफी करवाई

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम की वार्डबंदी फाइनल हो गई है। ओपन में डीसी डॉक्टर यश गर्ग की अध्यक्षता में एडहॉक कमेटी ने सोमवार को एससी, एससी महिला, बीसी व सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड ड्रॉ के माध्यम से आरक्षित किए।
ड्रा में भाजपा पार्षद अशोक खुराना, जयकिशन शर्मा, अजय जैन उर्फ टाटू व सूरजमल किलोई का वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। साथ ही कांग्रेसी पार्षद राजबीर सैनी व सीनियर डिप्टी मेयर मंजू का वार्ड भी सामान्य वर्ग की महिला के लिए रिजर्व हो गए। मंजू की जगह उनके पति बिजेंद्र हुड्डा चुनाव लड़ना चाहते थे। जबकि महिला पार्षद सरिता देवी, उपासना देवी व लक्ष्मी देवी के संभावित वार्ड ओपन हो गए। अब उनके परिवार के पुरुष सदस्य मैदान में उतर सकेंगे।
विज्ञापन


पूनम को फिर उतरना होगा मैदान में वार्ड रिजर्व, सूरजमल किलोई बोले, अब कलानौर से ठोंक पाउंगा ताल
दोपहर बाद करीब पौने चार बजे डीसी आफिस के कांफ्रेंसिंग हाल में एडहॉक कमेटी की मीटिंग शुरू हुई। मीडिया की मौजूदगी में सबसे पहले जनसंख्या के आधार पर नगर निगम एक्ट 1994 की धारा 11 के तहत वार्ड नंबर 3,5,6 व 20 को एससी समुदाय के लिए रिजर्व किया गया। इसके बाद डीटीपी कृष्ण वार्ष्णेय ने ड्रा निकाला, जिसमें वार्ड 5 और 20 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। निगम की मौजूदा पार्षद पूनम किलोई ने पिछला चुनाव ओपन वार्ड से लड़ा था, लेकिन अबकी बार उनका संभावित वार्ड 20 एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हो गया। पूनम के चेहरे पर चाहे ज्यादा खुशी नहीं दिखी, लेकिन उनके पति सूरजमल किलोई बोले, पब्लिक यहीं चाहती थी। अब कलानौर से ताल ठोंक कर चुनाव लड़ पाऊंगा। इसके बाद पिछड़ा वर्ग का वार्ड जनसंख्या के आधार पर 1 और 7 रिजर्व कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाबला व सिक्का ने उठाई पर्ची, जय किशन दौड़ से बाहर
बचे 16 वाडों की पर्ची डीटीपी ने तैयार की। उनके ऊपर एडहॉक कमेटी के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर करवाए गए। इसके बाद बाक्स में डालकर कमेटी के पार्षद सदस्यों से ही पर्ची निकलवाई गई। मेयर रेनू डाबला ने सबसे पहले पर्ची निकाली, जिसमें वार्ड नंबर 18 महिला के लिए रिजर्व हो गया, जहां भाजपा पार्षद जयकिशन शर्मा का मकान है। इसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर मंजु हुड्डा ने अगली पर्ची उठाई, जिसमें वार्ड 19 को महिला वर्ग के लिए रिवर्ज किया गया। यहां से पूर्व पार्षद सुरेंद्र बत्रा सहित कई दावेदार हैं। फिर जयकिशन शर्मा ने पर्ची उठाई तो वार्ड नंबर 12 रिजर्व हुआ, जहां से सीनियर डिप्टी मेयर मंजू हुड्डा के पति बिजेंद्र हुड्डा चुनाव लड़ना चाहते थे। वहीं अशोक सिक्का की पर्ची पर वार्ड नंबर 16, पूनम किलोई की पर्ची पर राजबीर सैनी का वार्ड नंबर 2 और अजय जैन टाटू की पर्ची पर अशोक खुराना का वार्ड नंबर 13 महिला वर्ग के लिए रिवर्ज हो गया।

बीसी वर्ग
वार्ड संभावित दावेदार
1. डिप्टी मेयर अशोक भाटी, पार्षद राजबीर सैनी, नीलम पांचाल, अशोक जांगड़ा
7. पार्षद संजय सैनी, सतीश चौधरी, अशोक सैनी, कंवल सिंह सैनी, सुरेंद्र काले व संजय परमार

एससी वर्ग
वार्ड
3. रवि चौहान, राजेश वाल्मीकि व पूर्व पार्षद मानसिंह
5. (महिला) तारावती चाहर व अन्य
6. मेयर के ससुर आजाद डाबला, भाजपा नेता ओमप्रकाश बांगड़ी व सुरेश किराड़
20. (महिला) पूनम किलोई व अनिल कलसन का परिवार से या अन्य।

सामान्य वर्ग
वार्ड दावेदार
2. (महिला) पार्षद सुशीला इंदौरा, पार्षद राजबीर सैनी की पुत्रवधु या पत्नी, संतरा बागड़ी व अन्य
4. पार्षद अजय जैन उर्फ टाटू, नरोतामल भटनागर, सुरेश गुप्ता, नवीन गर्ग, योगेश वर्मा
8. पार्षद सूरजमल रोज, जगबीर राठी व प्रदीप अहलावत सहित अन्य।
9. पार्षद सरिता के देवर एडवोकेट सुरेश नांदल, मीनाक्षी चौधरी व सतीश कौशिक।
10. महिला पार्षद उपासना के पति राजेश प्रधान, राहुल देशवाल व खेड़ी से शम्मी व विनोद सहित अन्य
11. कदम सिंह अहलावत,
12. (महिला) सीनियर डिप्टी मेयर मंजु हुड्डा, विनोद हुड्डा की पत्नी, पूनम बुरा व अन्य।
13. (महिला) भाजपा पार्षद अशोक खुराना की पत्नी कंचन खुराना
14. पार्षद अनीता मिगलानी, राधेश्याम ढल, लवलीन टुटेजा, दिनेश टक्कर, सतपाल कबाड़ी, सीएम के भानजे सन्नी हंस व मनू दाने वाला सहित अन्य।
15. पार्षद गुलशन ईशपुनियानी, अशोक सहगल, पूर्व पार्षद अशोक सिक्का, जितेंद्र सिंधवानी व अन्य।
16. (महिला) पार्षद जयकिशन, चंद्र गर्ग, अजय गुप्ता व लोकेश जैन के परिवार से महिला व अन्य
17. नरोतामल भटनागर, राजू सहगल, कुलदीप सिंधु, राजेश पोपली, सोनू सेठी व अन्य
18. (महिला) पार्षद जयकिशन, नितिन नागपाल व मुकेश शर्मा के परिवार से महिला सहित अन्य।
19. पूर्व पार्षद सुरेंद्र बत्रा, दीपू नागपाल व जितेंद्र दलाल के परिवार से महिला सहित अन्य
21. पार्षद अनिल कुमार, प्रवीण कौशिक, शमशेर वत्स, तेजबीर सैन सहित अन्य
22. महिला पार्षद लक्ष्मी के पति साहिब सिंह व अन्य
नोट : दावेदारों की सूची संभावनाओं के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें फेरबदल हो सकता है।

कौन क्या बोला
पार्टी जहां से कहेगी वहां से लड़ूंगा चुनाव
मेरे वार्ड कई भाग में बंट चुका है। ज्यादातर हिस्सा नए 13 वार्ड में है। पार्टी जहां से कहेगी वे खुद या उनकी पत्नी कंचन खुराना चुनाव लड़ेंगे।
- अशोक खुराना, भाजपा निगम पार्षद

मन की हो गई, कलानौर से ठोकूंगा ताल
मेरे वार्ड में चर्चा चल रही थी अगर वार्ड 20 महिला एससी वर्ग के लिए आरक्षित हो जाए तो पूनम निगम चुनाव लड़ेंगे, जबकि वे खुद कलानौर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मन की हो गई। अब आराम से कलानौर से ताल ठोकूंगा।
- सूरजमल किलोई, पूर्व पार्षद भाजपा

वार्ड 4 से उतरेंगे मैदान में
मेरा मकान वार्ड नंबर चार और दुकान वार्ड नंबर 16 में आती हैं। दोनों में से किसी एक जगह से चुनाव की तैयारी कर रहा था। अब वार्ड 16 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। ऐसे में चार से ही चुनाव लडे़ंगे।
अजय जैन उर्फ टाटू, भाजपा पार्षद

समर्थकों व पार्टी से पूछकर उतारूंगी ससुर को मैदान में
पुराना वार्ड कई टुकड़ों में बंटा हुआ है। वार्ड 5 महिला एससी वर्ग के लिए आरक्षित है, लेकिन मैं कलानौर से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हूं। ऐसे में मेरे ससुर व समाजसेवी आजाद डाबला वार्ड 6 से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके लिए समर्थकों व पार्टी से पूछकर निर्णय लेेंगे।

रेनू डाबला, मेयर नगर निगम

मैं नए वार्ड 16 या 18 में से किसी एक से चुनाव लड़ सकता था, लेकिन ड्रा में दोनों महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गए हैं। अब घर जाकर सोचेंगे परिवार से किसी महिला को चुनाव लड़वाएं या नहीं।
जय किशन शर्मा, निगम पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed