फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मांगने पर भी नहीं टिकट न देने का यात्रियों ने लगाया आरोप

मांगने पर भी नहीं टिकट न देने का यात्रियों ने लगाया आरोप

Sun, 29 Oct 2017 01:30 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
मांगने पर भी नहीं टिकट न देने का यात्रियों ने लगाया आरोप
मांगने पर भी नहीं टिकट न देने का यात्रियों ने लगाया आरोप
विज्ञापन

अंबाला कैंट। दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज पलवल डिपो की बस के पांच यात्रियों ने कंडक्टर पर मांगे जाने के बाद भी टिकट नहीं देने का आरोप लगाया है। इस दौरान जब बसों की जांच कर रही हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ हेड क्वार्टर की टीम ने टिकट न लेने की बात कही तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कंडक्टर से कई बार टिकट की मांग की लेकिन कंडक्टर ने उन्हें टिकट नहीं दी। इसके बाद टीम ने कंडक्टर से यात्रियों की टिकट बनवाई, लेकिन कंडक्टर ने यात्रियों की टिकट बनाकर उसके टुकड़े कर यात्रियों को थमा दिया। इसके बाद कंडक्टर ने चेकिंग टीम से भी दुर्व्यवहार किया। इस पर चेकिंग टीम ने टिकटों के टुकड़ों अपने कब्जे में लिया।

हरियाणा रोडवेज हेडक्वार्टर चेकिंग स्टाफ चंडीगढ़ एंड टीएम स्टाफ शनिवार को अंबाला कैंट बस स्टैंड परिसर में बाहर से आने वाली बसों की चेकिंग कर रहे थे। इसमें रोडवेज इंस्पेक्टर रामेश्वर, इंस्पेक्टर वजीर सिंह, इंस्पेक्टर जयसिंह, इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर ईशम सिंह, इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही पलवल डिपो की हरियाणा रोडवेज की बस जैसे ही अंबाला कैंट बस स्टैंड परिसर में पहुंची तो चेकिंग स्टाफ ने बस के यात्रियों की टिकट चैक करनी शुरू कर दी। इस दौरान चेकिंग स्टाफ को पांच लोग रंजन कुशवाहान पत्नी शांती कुशवाहा, संजय कुशवाहा, उमेश व एक बच्चा बिना टिकट मिले। स्टाफ ने सभी को बस से नीचे उतारकर टिकट के बारे में पूछा तो सभी यात्रियों ने बताया कि सभी एक ही परिवार के सदस्य है और वह दिल्ली से बस में बैठे है। उन्होंने कंडक्टर से कई बार टिकट की मांगी तो कंडक्टर हर बार कहता की वह टिकट अभी दे रहा है। इसके बाद चेकिंग स्टाफ ने कंडक्टर से यात्रियों को टिकट न देने के बारे में पूछा तो वह आनाकानी करने लगा। स्टाफ ने कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा तो उसने पांच टिकट व एक बच्चे का टिकट बनाया और उसके टुकड़े टुकड़े कर यात्री के हाथ पर रख दिए। यह देख चेकिंग स्टाफ दंग रहा गया। इसके बाद स्टाफ ने बस को चंडीगढ़ की और रवाना कर दिया। इंस्पेक्टर रामेश्वर ने बताया कि टिकट कंडक्टर नरेश ने चेकिंग स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया है। स्टाफ ने यात्रियों से कंडक्टर द्वारा फाड़ी गई टिकट को अपने कब्जे में ले लिया। पलवल डिपो बस कंडक्टर नरेश की हरियाणा रोडवेज डीजी से शिकायत की गई है। वहीं चेकिंग स्टाफ ने दिन भर लगभग 15 बसों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed