{"_id":"599f3dc44f1c1bd0778b4825","slug":"181503608260-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्वाइन फ्लू के दो मरीज आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्वाइन फ्लू के दो मरीज आए सामने
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआई में वीरवार को स्वाइन फ्लू के दो नये मरीज सामने आए हैं। दोनों ही मरीज रोहतक से हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग और पीजीआई प्रशासन सतर्कता बरत रहा है, लेकिन लगातार स्वाइन लू से पीड़ित मरीजों की बढ़ रही संख्या और मरीजों की हो रही मौत ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू के चार मरीजों की पहले ही उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। अब रोहतक के दो मरीज मिलने से विभाग की बेचैनी बढ़ गई है। जिले के गुढ़ान गांव और शहर के सेक्टर वन से आए स्वाइन फ्लू से पीड़ित बच्चे और महिला को पीजीआई के आपात विभाग स्थित ब्लाक सी में भर्ती किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि जिले में वीरवार को दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है और उनका उपचार जारी है।