फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   18 committees formed for the convocation of MDU

Rohtak News: एमडीयू के दीक्षांत समारोह के लिए 18 कमेटियां गठित

Thu, 14 Dec 2023 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 14 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
18 committees formed for the convocation of MDU
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 26 दिसंबर को आयोजित होने वाले 18वें दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने वीरवार को स्टाफ के साथ बैठक कर समारोह के सुचारु एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर 18 कमेटियों का गठन किया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बतौर मुख्यातिथि इस दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि पहली कमेटी कोऑर्डिनेशन कमेटी है, जिसके चेयरपर्सन कुलपति प्रो. राजबीर सिंह हैं। विश्वविद्यालय के सीनियर अधिकारियों को इस कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। कमेटी फॉर सीटिंग अरेंजमेंट का कन्वीनर निदेशक सीडीओई प्रो. नसीब सिंह गिल को बनाया गया है। कमेटी फॉर रिसेप्शन ऑफ गेस्ट का कंवीनर बॉटनी विभागाध्यक्षा प्रो. पुष्पा दहिया को बनाया गया है। सिक्युरिटी एंड प्रोक्टोरियल कमेटी का कन्वीनर प्रॉक्टर प्रो. एससी मलिक को बनाया गया है। कमेटी फॉर एकेडमिक प्रोसेशन अरेंजमेंट का कन्वीनर डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेन्द्र कुमार को बनाया गया है। कमेटी फॉर एनाउंसमेंट का कन्वीनर मनोविज्ञान विभाग की प्रो. शालिनी सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन

यह हैं कमेटी के सदस्य
संगीत विभाग की अध्यक्षा प्रो. विमल को कमेटी फॉर सरस्वती वंदना एंड नेशनल एंथम का कन्वीनर बनाया गया है। कमेटी फॉर अवाॅर्ड ऑफ डिग्री, मेडल्स, रिलीज ऑफ सोवनिर, प्रेजेंटेशन ऑफ मोमेंटोज, प्रिपेरेशन ऑफ स्क्रॉल का कन्वीनर परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिंधु को बनाया गया है। कमेटी फॉर डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ कनवोकेशन लिटरेचर का कन्वीनर कुलपति के ओएसडी डाॅ. राजीव शर्मा को बनाया गया है। कमेटी फॉर हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट का कन्वीनर प्रो. सोनिया मलिक, स्टेज संबंधित के लिए कन्वीनर डीएसडब्लू प्रो. रणदीप राणा, प्रोक्योरमेंट ऑफ मेडल्स, मोमेंटोज, गाउन्स, स्टॉल्स का कन्वीनर प्रो. नसीब सिंह गिल को बनाया गया है। कमेटी फॉर सेनेटाइजेशन एंड क्लीनीनेस अरेंजमेंट्स का कन्वीनर एस्टेट इंचार्ज डाॅ. विनय मलिक को बनाया गया है। कमेटी फॉर कलैक्शन ऑफ मैसेज फॉर कन्वोकेशन लिटरेचर कन्वीनर कुलपति के ओएसडी डाॅ. राजीव शर्मा, प्रिपेरेशन्स एंड प्रिंटिंग ऑफ कन्वोकेशन सोवनिर एंड अंदर रिलेटेड लिटरेचर का कन्वीनर डीन सीडीसी प्रो. एएस मान, ट्रांसपोर्ट अधिकारी जेडी दहिया को कमेटी फॉर ट्रांसपोर्ट अरेंजमेंट का कन्वीनर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed