फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गवाही देने आई पत्नि को जान से मारने की धमकी

गवाही देने आई पत्नि को जान से मारने की धमकी

Thu, 21 Mar 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
गवाही देने आई पत्नि को जान से मारने की धमकी
रोहतक। पुलिस ने पति की हत्या के मामले में गवाही देने आई महिला को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को गांव गरनावठी निवासी सरिता अपने पति की हत्या के मामले में अदालत में गवाही देने के लिए आई थी। हत्या के मामले में आरोपी महिला राजबाला ने अदालत परिसर के अंदर सरिता को केस में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जांच आरोपी महिला राजबाला पत्नी हंसराज निवासी गांव गरनावठी को बुधवार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया है।
विज्ञापन

24 जून 2018 को गांव गरनावठी निवासी तसवीर पुत्र हंसराज ने अपने ही गांव के प्रॉपर्टी डीलर ओम के ऊपर तेजधार हथियार से हमला किया था। इसमें ओम घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल हुआ था। बाद में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मृतक की पत्नी सरिता के ब्यान के आधार पर तस्वीर व उसके पिता हंसराज व माता राजबाला के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed