फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोडवेज

रोडवेज

Tue, 05 Feb 2019 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज
रोहतक। दिल्ली से डबवाली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस को बहादुरगढ़ में नहीं रोकने से तैश में आए स्कॉर्पियो सवार युवकों ने देर रात करीब 1:40 पर रोहतक में बस को रुकवा कर चालक-परिचालक के साथ की मारपीट। इस दौरान युवकों ने बस में भी तोड़फोड़ की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात के बाद चालक ने बस को गंतव्य तक ले जाने से इंकार कर दिया। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोडवेज चालक रोहतक निवासी संदीप ने बताया वह दिल्ली से डबवाली जा रहा था। बहादुरगढ़ में कार सवारों ने बस को रुकवाने का प्रयास किया जिस पर चालक ने बस रोक ली और दो युवकों को बस में बैठा दिया गया। आरोप है कि जैसे ही बस रोहतक में बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के पास पहुंची तो पीछे से आई स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फिर से बस को रुकवा लिया और युवकों ने चालक और सिरसा निवासी परिचालक रामचंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बस में भी तोड़फोड़ की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के विरोध में चालक ने बस को आगे ले जाने से इंकार कर दिया। बाद में यात्रियों को दूसरे वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य तक जाने को मजबूर होना पड़ा। मामले की सूचना पाते ही अर्बन स्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक-परिचालक के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



चालक परिचालक आरोप है कि कुछ युवक रात में उन स्थानों पर बस को रुकवाने का प्रयास करते हैं जहां पर स्टॉप नहीं होता है बसों को नहीं रोकने पर मारपीट की जाती है कई बार उनके साथ रोडवेज के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की जा चुकी है पुलिस शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करती है
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ कुछ शरारती तत्वों ने मारपीट की है जांच की जा रही है आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा जरनैल सिंह एस आई अर्बन स्टेट थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed