फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   f'kgfkgfd'kgf'k

सहकारिता मंत्री ने आपातकालीन विभाग में दवाओं की खरीद मामले पर लिया संज्ञान, बोले...

Fri, 08 Jun 2018 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 08 Jun 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
f'kgfkgfd'kgf'k
मनीष कुमार ग्रोवर - फोटो : amar ujala
सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने पीजीआईएमएस के आपातकालीन विभाग में 2014 से 2017 के बीच चार साल में एक करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक की खरीदी गई लाइफ सेविंग दवाओं के मामले में संज्ञान लेते हुए कुलपति से इस मामले की जांच कराने की बात कही है। सहकारिता मंत्री ने कहा है कि इस खरीद में कहां गड़बड़ी हुई है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकता है। इस मामले में वह निष्पक्ष जांच कराने के लिए बात करेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो संस्थान में दवाओं की कमी के साथ महंगी दवाओं की खरीद पर उठे सवाल संस्थान की मुसीबत बढ़ा रहे हैं। इसमें सबसे अहम एक साल में एक करोड़ से अधिक की दवा खरीदना ही सबसे बड़ा सवाल है। विभाग परेशान है कि उनका डाटा कैसे लीक हो गया। गौरतलब है कि पीजीआईएमएस के आपातकालीन विभाग ने चार साल में एक करोड़ 94 लाख की लाइफ सेविंग मेडिसिन खरीदी। इसमें सबसे अहम 2016 में खरीदी गई सवा एक करोड़ से अधिक की दवा है। प्रशासन ने 2014 में 12 लाख 45 हजार 981 रुपये, 2015 में 24 लाख 13 लाख 166 रुपये व 2017 में 36 लाख 32 हजार 241 रुपये की दवा खरीदी गई थी।
विज्ञापन


कहां से किस भाव में और किससे खरीदी गई दवा
इस मामले में जांचकर्ताओं के लिए सबसे बड़ा सवाल है कि प्रबंधन ने कहां से, किस भाव में और किससे दवाओं की खरीद की है। इसमें सभी दवाएं क्या बाजार भाव से कम मूल्य पर हैं या नहीं। इसमें कुटेशन किस-किस से ली गई हैं आदि सवालों के जवाब तलाशने होंगे। क्योंकि ऐसे ही गोलमाल की पहले भी आपातकालीन विभाग में जांच हो चुकी है। इसेसर्जरी विभाग के एक सीनियर जांच अधिकारी ने जांच के बाद स्टेट विजिलेंस को भेजा था। इसमें दवाओं की कीमत में काफी अंतर बताया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed