फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   166 patients of black fungus in PGI, lack of injection is not being met

पीजीआई में ब्लैक फंगस के 166 मरीज, इंजेक्शन की कमी नहीं हो रही पूरी

Wed, 02 Jun 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
166 patients of black fungus in PGI, lack of injection is not being met
पीजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के 166 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से 43 मरीज जिले से हैं और 9 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। पीजीआईएमएस में मंगलवार को 10 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। सरकारी व निजी अस्पतालों में अभी भी ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने बताया कि वार्ड आठ, 11 व 20 को ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए रखा गया है। संस्थान ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए पर्याप्त इंजेक्शन उपलब्ध होने तक अन्य विकल्प अपना रहा है। पूरे देश में इंजेक्शन की कमी है। ऐसे में हमारे डॉक्टर अब तक 100 के करीब मरीजों के ऑपरेशन कर चुके हैं, ताकि उन्हें बचाया जा सके। हमारे यहां 154 मरीजों को इंजेक्शन की जरूरत है। हमने मरीजों के लिए इंजेक्शन व दवा की डिमांड भेज रखी है, जैसे इंजेक्शन आ रहे हैं उन्हें मरीज को लगाया जा रहा है। इसके साथ ही हमारी टीम रिसर्च कर रही है कि किस मरीज को क्या दवा देने से क्या लाभ हो रहा है। इसका भविष्य में भी लाभ मिलेगा। कुलपति ने बताया कि संस्थान में ब्लैक फंगस व कोरोना विद ब्लैक फंगस के मरीज उपचाराधीन हैं। ब्लैक फंगस होने के कारणों को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों को स्टेरॉयड का प्रयोग ध्यान से करने के लिए कहा गया है। कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को ब्लैक फंगस व क्लोटिंग की समस्या आ रही है। इसके लिए ईएनटी व पोस्ट कोविड ओपीडी में मरीज जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed