{"_id":"5b4ba3194f1c1b47748b4fe8","slug":"161531683609-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाले को 8 साल की वरिष्ठता के साथ एचसीएस की मिलेगी नौकरी : विज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान दौर में खेलों की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पढ़ाई करने वाला पीछे छूट सकता है लेकिन खिलाड़ी नहीं और हरियाणा तो खेलों में नंबर वन है। वे आज अंबाला छावनी के रामबाग रोड स्थित दशहरा मैदान में दयाल गुरु व राजा राम गुप्ता की याद में आयोजित कुश्ती दंगल में आए हुए पहलवानों व भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते पर विदेशों में भी जीत की पताका फहराई। खेल मंत्री के यहां पहुंचने पर दयाल गुुरु अखाड़ा के पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। विज न अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपय अखाड़ा की गतिविधियों के संचालन के लिए देने की घोषणा की।
विज ने कहा कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये इनाम में दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए जो नीति बनाई गई है वह अप्रूव हो चुकी है। जल्द ही खेल के योग्य पात्र खिलाड़ियो को नौकरी देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लाने वाले खिलाड़ी को 8 साल की वरिष्ठता के साथ एचसीएस की नौकरी दी जाएगी, ताकि वह आईएएस के पद तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए अब नौकरियों में खेल कोटा 10 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही 36000 नौकरियां प्रदेश सरकार द्वारा निकाली जाएंगी। जिस खिलाड़ी के पास खेल सर्टिफिकेट होगा निश्चित तौर पर उसकी योग्यता के मुताबिक उसे नौकरी मिलेगी, क्योंकि वर्तमान सरकार ने इंटरव्यू प्रणाली बंद कर दी है और अंक पाने वाले योग्य पात्रों को ही नौकरी मिल सकेगी। अनिल विज ने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि आगामी एक करोड़ी दंगल अंबाला का पहलवान जीते। उन्होंने सभी अखाड़ा गुरुओं से आह्वान किया कि वह सब एकजुट होकर कुश्ती के भविष्य को संवारने के लिए काम करें। इसके लिए किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत होगी तो हरियाणा खेल विभाग उनकी मदद करेगा। इस अवसर पर समाजसेवी अर्जुन देव गांधी, एडवोकेट केएल सहगल, एडवाकेट मान सिंह काकरान, रिंकू सूद, बंटी पहलवान, बब्बू पहलवान, सतपाल ढल, सोम चोपड़ा, अनूप चौपडा, टोनी बिंद्रा मौजूद रहे।