{"_id":"597117304f1c1be75b8b45f3","slug":"161500583728-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन काउंसिलिंग में अव्यवस्\nथाओं का बोलबाला, भारी संख्या में पहुंच छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन काउंसिलिंग में अव्यवस् थाओं का बोलबाला, भारी संख्या में पहुंच छात्र
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
यूजी की ओपन काउंसिलिंग : हंगामा, हड़बड़ी और हताशा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के सरकारी और एडिड कॉलेजों में वीरवार को यूजी कोर्सों की ओपन काउंसिलिंग हुई। इस दौरान कॉलेजों में छात्र अधिक पहुंचने के कारण अव्यवस्थाएं फैल गईं। पूरे दिन कॉलेजों में हंगामेदार माहौल रहा तो विद्यार्थी भी हड़बड़ी में दिखे। इस दौड़भाग के बाद छात्रों को हताशा ही हाथ लगी क्योंकि अधिकतर कॉलेजों में देर शाम तक मेरिट जारी नहीं हो सकी। केवल नेकीराम शर्मा कॉलेज में मेरिट लिस्ट तैयार हो सकी। ओपन काउंसिलिंग में नंबर आने वाले छात्रों को शुक्रवार तक फीस जमा करानी होगी।
यूजी की पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट में नाम नहीं आने वाले छात्रों को उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से दाखिले का आखिरी मौका दिया गया था। इसके लिए विभाग ने 14 से 18 जुलाई तक सभी कॉलेजों का पोर्टल दोबारा भी खोल दिया था। 18 जुलाई तक जो छात्र आवेदन कर चुके थे उन्हें वीरवार को ओपन काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। कॉलेजों में सुबह आठ बजे से ही छात्रों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।
छात्रों की भीड़ ज्यादा होने के कारण कॉलेजों में मारामारी मची रही। पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज, जाट कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय समेत कई कॉलेजों में अतिरिक्त काउंटर भी खोले गए थे, लेकिन स्थिति काबू में नहीं आई। कॉलेजों में दोपहर एक बजे छात्रों की एंट्री बंद कर दी गई। जो छात्र पहले से आ चुके थे उनसे दस्तावेज की हार्ड कॉपी ली गई और सिस्टम में फीडकर उसे विभाग के पास भेज दिया गया। देर शाम तक केवल पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में ही सभी कोर्सों की मेरिट तैयार हो सकी थी, जबकि बाकी कॉलेजों में मेरिट प्रक्रिया जारी थी। मेरिट में शामिल होने वाले छात्रों को शुक्रवार तक फीस जमा करानी होगी। फीस जमा नहीं कराने वाले छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया से बाहर माना जाएगा।
विज्ञापन
यह है पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज की मेरिट
कोर्स अनुसूचित जाति अन्य
बीएससी नॉन-मेडिकल 57.8 82.2
बीएससी मेडिकल 67.8 79.2
बीएससी मैथ आनर्स 55.8 85.2
बीएससी फिजिक्स आनर्स 55.8 81.4
बीएससी रसायन आनर्स 65.6 84.2
बीकाम पास कोर्स 66.00 71.2
बीकाम पास आनर्स 54.2 77.6
बीए अंग्रेजी आनर्स 63.6 76.2
बीए राजनीति शास्त्र आनर्स 63.6 65.6
बीए इकोनॉमिक्स आनर्स 60.00 65.4
बीए भूगोल आनर्स 67.6 73
बीए मनोविज्ञान आनर्स 65 70.8
बीए पास कोर्स 70.6 76.5
इनसो ने की जाट कॉलेज में तालाबंदी, लगाया जाम
रोहतक। जाट कॉलेज में दाखिला नहीं मिलने पर इनसो छात्र संगठन ने हंगामा किया। इनसो कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया और दिल्ली रोड पर जाम लगाकर बैठ गए। उनका कहना था कि 75 फीसदी अंक पाने वाले छात्र भी दाखिले से वंचित हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। कुछ देर बाद एडीएम अरविंद मल्हान और कॉलेज प्राचार्या डॉ. अमिता खोखर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार मेरिट तैयार की जाएगी। किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होगा और न ही कॉलेज में सीटें घटाई जाएंगी। इसके बाद छात्रों ने जाम खोला गया। इस मौके पर इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल, जाट कॉलेज प्रधान अभिषेक देशवाल, राहुल राठौर, सचिन हुड्डा, दीपक मलिक, मंजेश, राकेश मलिक, भीम, भगत बल्हारा, आशीष, अभिजीत, सौरव, अंकित, चिंकी, विपिन, सचिन, सोमवीर, आदित्य और आकाश मौजूद रहे।
कल लगेगी पीजी कोर्सों की दूसरी मेरिट
शहर के सभी कॉलेजों में शनिवार को पीजी कोर्सों की दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। हालांकि मेरिट किस समय आएगी इसके लिए अभी विभाग की तरफ से कोई सूचना नहीं आई है। दूसरी मेरिट में आने वालों छात्रों को फीस जमा कराने के लिए 23 जुलाई तक का समय दिया जा सकता है।