{"_id":"595168214f1c1b323a8b4656","slug":"161498507297-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी-समारोह में करंट से वेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी-समारोह में करंट से वेटर की मौत
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी-समारोह में करंट लगने से वेटर की मौत
चरखी दादरी।
शहर स्थित एक वाटिका में रविवार रात चल रहे शादी-समारोह के दौरान करंट लगने से एक वेटर की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में करवाया गया। दादरी सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक की पहचान हिसार निवासी दीपक के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार हिसार निवासी दीपक शादियों में वेटर का काम करके अपने और परिवार का गुजर बसर कर रहा था। रविवार को वह शहर के रोहतक रोड स्थित एक वाटिका में वेटर का काम कर रहा था कि इस दौरान संदिग्ध हालात में उसे जोरदार करंट का झटका लगा। इसके प्रभाव से वह दूर जा गिरा और अचेत हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।