फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   16

16

Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
16
ट्रेन का विस्तार करने को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
दैनिक रेल यात्री संघ कुं ड-मनेठी के सदस्य दिल्ली रेवाड़ी पैसेंजर गाड़ी संख्या 74001 को नीम का थाना तक विस्तार करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। संघ के संरक्षक सरपंच श्योताज के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी रविवार को कुंड रेलवे स्टेशन के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने से 10 दिन पहले संघ के पदाधिकारियों ने उक्त गाड़ी के विस्तार के लिए रेलमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं अनिश्चितकालीन धरने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस भी स्टेशन पर पहुंच गई। सदस्यों ने पहले स्टेशन के अंदर धरने पर बैठे थे, लेकिन उन्होंने रेलवे से धरने पर बैठने के लिए अनुमति नहीं ली थी। बाद में संघ के सदस्य स्टेशन के बाहर मुख्य गेट के पास धरने पर बैठ गए। सदस्यों का कहना है कि जब तक इस गाड़ी का नीम का थाना तक विस्तारीकरण नहीं किया जाता है, अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कि गाड़ी संख्या 74001 रेवाड़ी में रात को दस बजकर 35 मिनट पर आती है। वहीं यह सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करती है। लगभग सात घंटे बिना किसी वजह रेवाड़ी स्टेशन पर खड़ी रहती है। जिससे रेलवे व क्षेत्रवासियों दोनों को ही नुकसान है। लिहाजा इसका विस्तार नीम का थाना तक किया जाए। संघ ने बताया कि कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, निजामपुर एनसीआर क्षेत्र में आता है। वह यहां से अत्याधिक संख्या में लोग राष्ट्रीय राजधानी में आवागमन करते हैं। जबकि उत्तर रेलवे ने इस गाड़ी के रैक को उतर-पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) को देने पर सहमति दे चुका है। सदस्यों ने बताया कि इस गाड़ी को नीम का थाना तक बढ़ाने के लिए गत 29 मई को सीपीटीएम (एनडब्ल्यूआर) जीबी मीणा से मिले थे। उन्होंने कहा था कि रेवाड़ी-नारनौल-फुलेरा पर मालगाड़ी ज्यादा है, इसलिए हम आपको सवारी गाड़ी नहीं दे सकते। सदस्यों ने रेलमंत्री से अपील की है कि गाड़ी संख्या 74001 को नीमकाथाना तक विस्तार किया जाए। धरने में मुरारी लाल, बाबूलाल पंच, अमरपाल, धर्मेश यादव, राजेंद्र सिंह, जिले सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed