{"_id":"5cf82fb2bdec22073b654230","slug":"15597690041013-rohtak-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा करेगी 13 जून को विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा करेगी 13 जून को विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर में चल रहे अमृत प्रोजेक्ट की सुस्ती ने निगम अधिकारियों का सिरदर्द बढ़ा दिया है। चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल जहां प्रोजेक्ट की गति पर असंतुष्टि व्यक्त कर चुके हैं, दूसरा अब 13 जून को भाजपा विकास कार्यों को लेकर समीक्षा मीटिंग कर रही है। इसमें शहर के विकास कार्यों को लेकर प्रोजेक्ट की समीक्षा होगी। जबकि प्रोजेक्ट के तहत पेयजल लाइन पर अब तक मात्र 20 से 22 तो सीवरेज लाइन का 13 से 15 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। जबकि पेयजल प्रोजेक्ट की 31 मार्च 2020 तो सीवरेज की 31 मई 2020 की समय सीमा रखी गई है। ऐसे में शहरवासियों को न केवल इस साल, बल्कि गर्मी के अगले सीजन में भी समस्या से दो-चार होने के लिए तैयार रहना होगा।
शहर में लंबे समय से सीवरेज व पेयजल व्यवस्था को अपग्रेड करने का कार्य नहीं हुआ। अब 2018 में प्रदेश सरकार ने केंद्र की अमृत योजना के तहत करीब तीन सौ करोड़ रुपये में नए सिरे से सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट शुरू किया, लेकिन प्रोजेक्ट निर्धारित समय से तीन से चार माह लेट चल रहा है। पहले प्रोजेक्ट को पूरा करने का समय दिसंबर 2019 रखा गया था, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च 2020 कर दिया गया है। नगर निगम की तरफ से शहर में पेयजल लाइन और सीवर लाइन का कार्य अलग-अलग एजेंसी को दिया है। पेयजल लाइन का प्रोजेक्ट अब तक 20 से 22 प्रतिशत तो सीवर लाइन का 13 से 15 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। जबकि शहर में गर्मी में पानी की कमी बनी हुई है। पिछले तीन साल से निगम प्रशासन से लेकर पार्षद तक अमृत प्रोजेक्ट का पब्लिक को पाठ पढ़ाते रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं आया है।
करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट तैयार, मंत्री से उद्घाटन कराने की तैयारी
उधर, रेलवे रोड पर सार्वजनिक शौचालय, रेलवे रोड के निर्माण व स्ट्रीट लाइट, मीडिया सेंटर, पाड़ा मोहल्ला स्थित कम्यूनिटी सेंटर सहित कई प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गए हैं। निगम ने सहकारिता मंत्री से विकास कार्यों का उद्घाटन कराने के लिए समय मांगा है। जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में मंत्री मनीष ग्रोवर विकास कार्यों का उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन
--------
प्रदेश स्तर पर बैठक कर पार्टी जिलास्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। रोहतक में 13 जून को बैठक होगी, इसमें सांसद अरविंद शर्मा, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व मेयर मनमोहन गोयल के साथ-साथ दूसरे जिले के पदाधिकारी भी होंगे। मीटिंग में चल रहे प्रोजेक्ट की समीक्षा के साथ-साथ संभावित विकास कार्यों पर चिंतन होगा।
-शमशेर खरक, जिला प्रवक्ता भाजपा
---------
अमृत प्रोजेक्ट पर निगम गंभीरता से काम कर रहा है। पेयजल लाइन का 20 से 22 प्रतिशत काम हो चुका है। जल्द 12 एमएलडी पानी सोनीपत स्टैंड वाटर वर्कर्स में आ जाएगा। दूसरा, सीवरेज लाइन का अभी 13 से 15 प्रतिशत काम हुआ है। बुधवार को सिंहपुरा स्थित ढाई किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाने के काम का श्रीगणेश किया गया। दिल्ली रोड पर काम सीवरेज लाइन बिछाने का काम पूरा होने वाला है। साथ ही जल्द कई विकास कार्य पूरे हो गए हैं, जिनका जल्द मंत्री से उद्घाटन कराया जाएगा।
-आरएस वर्मा, आयुक्त नगर निगम