{"_id":"5cf82faebdec22070f680ad9","slug":"15597690019-rohtak-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार से निराश व हताश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि विधानसभा चुनाव अलग मुद्दों पर लड़ा जाता है। जमीन से जुड़कर लोगों के बीच मेहनत करें, टिकट मिलेगा। गद्दारों से बचकर जरूर रहना। वे बुधवार शाम दिल्ली बाईपास स्थित जिलाध्यक्ष सतीश नांदल के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इनेलो के कार्यकर्ता जमीन से जुडे़ हैं और उन्हें हार से निराश व हताश होने की जरूरत नहीं है। नए सिरे से संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे विधानसभा चुनाव में उनके बीच होंगे और प्रत्येक जिले से जो भी सूची उनके पास आएगी, उसमें से एक को प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्याशी के लिए वे स्वयं झोली फैलाकर एक एक रुपये चंदा एकत्रित करेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर हर शिक्षित और योग्य को नौकरी मिलेगी, चाहे उसके लिए उन्हें फांसी ही क्यों न हो जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को निराश-हताश होने की जरूरत नहीं है, पांडवों ने 13 साल, श्रीरामचंद्र जी ने 14 वर्ष का और इनेलो कार्यकर्ताओं ने 15 साल का बनवास काटा है। अक्टूबर में विधानसभा के चुनाव संभावित है और इसके लिए कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाए। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया, बल्कि 3206 युवाओं को रोजगार दिया, जिसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ा है। इनेलो की सरकार बनते ही प्रदेश के हर शिक्षित व योग्य को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चौटाला ने कार्यकर्ताओं को गद्दारों से बचने की नसीयत दी और कर्मठ जुझारू कार्यकर्त्ताओं को नए सिरे से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, पूर्व सांसद कैप्टन इन्द्र सिंह, कृष्ण कौशिक, नफे सिंह लाहली, सतप्रकाश बिसला, सौरभ फरमाणा, जेपी भाली, रणबीर हुड्डा, इन्द्र सिंह ढुल, चांद सिंह एडवोकेट, खजान सिंह, सुशीला राणा, शीला खरैटी, ईश्वर सिंह मलिक, ताजबीर शिमली, दलेल ढाका, महिपाल कारौर, सुरेश जांगडा, राजबीर वाल्मीकि, पन्ना लाल जैन, धर्मबीर फौजी, मास्टर मुख्तार सिंह, सुरेन्द्र कन्हेली, देवेन्द्र रिठाल, जयसिंह शिमली व सरोज चौधरी भी मौजूद रही।