फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   45 डिग्री तापमान में गर्मी की छुट्टियां होने के बावजूद निजी स्कूल नहीं कर रहे बच्चों की छुट्टियां

45 डिग्री तापमान में गर्मी की छुट्टियां होने के बावजूद निजी स्कूल नहीं कर रहे बच्चों की छुट्टियां

Wed, 05 Jun 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
45 डिग्री तापमान में गर्मी की छुट्टियां होने के बावजूद निजी स्कूल नहीं कर रहे बच्चों की छुट्टियां
रोहतक। बढ़ती गर्मी व बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए शिक्षा निदेशालय की ओर से एक जून से प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टियां करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों को ताक में रखते हुए शहर के आर्य नगर स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को भी कक्षाएं लगाई गईं। स्कूल प्रबंधन का दावा था कि उनके स्कूल में केवल दसवीं व बारहवीं की कक्षाएं लग रही हैं। वहीं, मामला संज्ञान में आने पर बीईओ ने तुरंत स्कूल प्रशासन को फोन कर कल से क्लासेज नहीं लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिले में एक जून से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए गए हैं, लेकिन कुछ निजी स्कूल ऐसे हैं, जिनमें अभी भी कक्षाएं लग रही हैं। ऐसा ही एक स्कूल है, आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। शहर के आर्य नगर स्थित इस स्कूल में केवल सातवीं कक्षा तक की छुट्टियां हुई हैं। जबकि आठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को हर रोज स्कूल बुलाया जाता है। इन विद्यार्थियों की सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर बारह बजे तक कक्षाएं लगती हैं। अमर उजाला टीम ने स्कूल प्रबंधन से इस विषय में बात की गई तो स्कूल प्रबंधन कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि उनके स्कूल में तो हर वर्ष की छुट्टियों में नौवीं से बारहवीं कक्षा की कक्षाएं लगती हैं। जिससे दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम बेहतर आ सके। जब उनसे अन्य कक्षाओं के विषय में बात की गई तो उन्होंने बताया कि नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा की कक्षाएं केवल इस लिए लगाई जाती हैं जिससे बोर्ड की परीक्षा के लिए आधार मजबूत हो सके।
विज्ञापन


खंड शिक्षा कार्यालय में अधिकारियों को इस तरह की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना के आधार पर विद्यालय में फोन कर पूछा गया, जिसमें स्कूल प्रबंधन ने माना कि वे बोर्ड की कक्षाओं की अतिरिक्त कक्षाएं ले रहे हैं। जिस पर खंड शिक्षा कार्यालय की ओर से स्कूल प्रबंधन को तुरंत प्रभाव स्कूल 30 जून तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आदर्श राजन, खंड शिक्षा अधिकारी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed