{"_id":"5cf6d898bdec22071212e67c","slug":"15596811717-rohtak-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में छोटी मोटी त्रुटियों के कारण बाहर हुए अभ्यर्थियों के लिए नहीं खुला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में छोटी मोटी त्रुटियों के कारण बाहर हुए अभ्यर्थियों के लिए नहीं खुला पोर्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पिछले तीन महीनों से नियम 134ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान पहले चरण में जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में त्रुटियां होने से दाखिला नहीं मिला था उनके लिए पोर्टल नहीं खुलेगा। इस कारण वे अभ्यर्थी अपने पसंद के स्कूलों का चयन नहीं कर सकेंगे। इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर स्कूल अलॉट होंगे। वहीं, दूसरे चरण के लिए स्कूल लिस्ट अपडेट करने का कार्य सुचारू रूप से हो रहा है। दिनभर साइबर कैफों पर अभिभावकों की भीड़ लगी रही।
बता दें कि प्रदेश भर में चल रही दाखिला प्रक्रिया में ऐसे अभ्यर्थियों के सामने असंमजस की स्थिति पैदा हो गई है। जिन्होंने आवेदन फार्म भरते समय अपने फार्म में कुछ जानकारियां गलत भर दी। इन जानकारियों में नाम, माता-पिता का नाम, पता, जन्म तिथि, कक्षा, पिछली कक्षा के अंक, बोर्ड, पढ़ाई का माध्यम जैसी जानकारियों शामिल हैं। इन जानकारियों के गलत भरे जाने के कारण ही वे अभ्यर्थी पहले चरण की मेरिट सूची में शामिल नहीं हो सके। ऐसे विद्यार्थियों को दूसरे चरण में शामिल होने का मौका दिया गया है। परंतु अभिभावकों ने बताया कि उन अभ्यर्थियों के लिए पोर्टल ही नहीं खुल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी आदर्श राजन ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के आवेदनों में त्रुटि मिली है, उन्हें शिक्षा विभाग निदेशालय स्तर पर मेरिट के आधार पर स्कूल अलॉट करेगा।
अब ईद व महाराणा प्रताप जयंती के अवकाश ने खड़ी की परेशानी
नियम 134ए की दाखिला प्रक्रिया के तहत पिछले ढाई महीनों से परेशानी झेल रहे अभ्यर्थियों के सामने एक और परेशानी आ गई है। अबकी बार परेशानी का कारण बनी हैं। ईद व महाराणा प्रताप जयंती की लगातार दो दिन की सरकारी छुट्टियां। इन छुट्टियों के कारण जिले के शिक्षा कार्यालय लगातार दो दिन बंद रहेंगे। जबकि अभ्यर्थियों के पास भी दूसरे चरण में स्कूल सूची अपडेट करने में भी दो ही दिन बचे हैं। ऐसे में इन अभ्यर्थियों के अभिभावकों का मानना है कि इन दोनों दिन पोर्टल पर स्कूल सूची अपडेट करने में अगर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वे किसके पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचेंगे। कैसे उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराएंगे। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी आदर्श राजन ने बताया कि नियम 134ए की पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन है। जिस कारण स्कूल लिस्ट अपडेट करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।