फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मिशन एडमिशन: मोबाइल से मिलेगा कालेजों में दाखिला

मिशन एडमिशन: मोबाइल से मिलेगा कालेजों में दाखिला

Wed, 05 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
मिशन एडमिशन: मोबाइल से मिलेगा कालेजों में दाखिला
रोहतक। प्रदेश के कॉलेजों में इस बार आधार नंबर से नहीं मोबाइल नंबर से प्रवेश मिलेगा। सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र की दाखिला प्रक्रिया में परिवर्तन किया है। ऐसा दाखिला प्रक्रिया को सुगम व सुचारु बनाने के लिए किया गया है। विद्यार्थी एक मोबाइल नंबर एक बार ही इस्तेमाल कर सकेगा। या यूं कहें कि एक मोबाइल नंबर से एक ही आवेदन जमा होगा। दूसरे आवेदन के लिए दूसरा नंबर देना होगा। एक विद्यार्थी एक बार में पांच कॉलेज चुन सकता है। इनमें सीट व मेरिट के हिसाब से दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर पर आएगा यूजर आईडी व पासवर्ड
सेंट्रलाइज एडमिशन के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विद्यार्थी के मोबाइल पर एसएमएस आएगा। इसमें उसकी यूजर आईडी व पासवर्ड होगा। इसे विद्यार्थी को संभाल कर रखना होगा। इसी के आधार पर दाखिला होगा। दाखिला संबंधी सूचना भी यहीं से मिलेगी।
विज्ञापन

वेटेज के लिए अपलोड करने होंगे दस्तावेज
दाखिले को लेकर विद्यार्थियों को दस नंबर की वेटेज मिलेगी। इसमें पांच अंक ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ने वाले व पांच अंक खेल गतिविधियों के होंगे। एनसीसी का सी प्रमाण पत्र व एनएसएस का राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र होने पर अंक मिलेंगे। खेल की वेटेज के लिए खिलाड़ियों को विभाग से ग्रेडेशन लेनी होगी। यही नहीं ईडब्लयूएस में एप्लाई करने वाले विद्यार्थियों को 21 से 28 जून तक दस्तावेजों की जांच कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं के लिए नि:शुल्क रहेगा पंजीकरण
कालेज में दाखिले के लिए छात्राओं का पंजीकरण नि:शुल्क रहेगा। छात्रों के लिए 150 रुपये पंजीकरण शुल्क प्रति कालेज के हिसाब से लगेगा। अनुसूचित जाति के छात्रों को 75 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा।
एडेड व निजी कालेज प्राचार्यों ने लिया प्रशिक्षण
आन लाइन दाखिला प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से डीएचई ने मंगलवार को पंडित नेकीराम शर्मा कालेज में प्रशिक्षण शिविर लगाया। यहां रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद व रेवाड़ी जिलों के एडेड व निजी कालेजों के प्राचार्य, नोडल आफिसर व कम्प्यूटर इंस्ट्रेक्टर एवं कम्प्यूटर फैकल्टी सदस्यों ने हिस्सा लिया। यहां डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अरुण जोशी व दलजीत सिंह ने आन लाइन रहकर सभी को दाखिला संबंधी बारीकियां समझाई।

आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून
कालेजों में दाखिला प्रक्रिया आठ जून से शुरू हो रही है। विद्यार्थी 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दो जुलाई को पहली व नौ जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थियों को आवेदन के बाद यूजर आईडी व पासवर्ड मिलेगा। यह उनके मोबाइल नंबर पर ही आएगा। इसे संभाल कर रखना होगा।
-पूनम मलिक, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed