फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गर्मी में जवाब देने लगे बिजली के उपकरण

गर्मी में जवाब देने लगे बिजली के उपकरण

Mon, 03 Jun 2019 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
गर्मी में जवाब देने लगे बिजली के उपकरण
रोहतक। इस भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर भी जवाब देने लगे हैं। रविवार को तमाम इलाकों की बिजली पांच से 13 घंटे तक गुल रही। इससे जनजीवन भी काफी अस्तव्यस्त रहा। बाबरा मोहल्ले में शनिवार रात ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जो रविवार सुबह तक दुुरुस्त नहीं हो सका। सुबह 11:30 बजे ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू की गई। वहीं एमडीयू सब स्टेशन में फॉल्ट से दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक छह कॉलोनी में बिजली नहीं आई। इसके अलावा गोहाना रोड फीडर में फॉल्ट से साढ़े चार घंटे तक ब्रेक डाउन रहा। करीब 24 इलाकों में फॉल्ट व फ्यूज उड़ने से डेढ़ से दो घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 10:30 बजे बाबरा मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर में तेज धमाके साथ अंगारे निकले। इससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। इसकी सूचना पर बिजली निगम की टीम पहुंची। सुबह 10 बजे तक भी जब ट्रांसफार्मर सही नहीं हुआ तो ट्रॅाली ट्रांसफार्मर मंगाया गया। करीब 11:30 बजे पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। पूरी रात बिजली न आने की वजह से बाबरा मोहल्ले के लोगों की रात गर्मी की वजह से जागते हुए कटी। तड़के जब मौसम हल्का नरम हुआ तो लोगों को पानी की चिंता सताने लगी। इसके बाद लोग पानी का इंतजाम करने में जुट गए। वहीं ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने की वजह से रविवार दोपहर करीब 12 बजे डीएलएफ कॉलोनी, चिन्योट कॉलोनी, पटेल नगर, लेबर चौक, गांधी कैंप, जगदीश कॉलोनी की बिजली शाम 4:30 बजे तक बंद रहने से लोगों के इन्वर्टरों ने काम करने बंद कर दिया। दूसरी ओर गोहाना रोड के फीडर में करीब 12 बजे फॉल्ट होने की वजह से ब्रेक डाउन हुआ। इसकी वजह से दोपहर 3:30 बजे तक सूर्य नगर, आजाद नगर, प्रवेश नगर, सुखपुरा चौक, बीटा मिल्क प्लांट के आसपास के एरिया की बिजली गायब रही।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-दो, इंदिरा कॉलोनी, पाड़ा मोहल्ला, जनता कॉलोनी, सुनारिया चौक, सलारा मोहल्ला, सुभाष रोड, गोपाल पुरा, डेयरी मोहल्ला, झज्जर रोड, राजेंद्र नगर, ओल्ड पावर हाउस कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, शीला बाईपास, नेहरू नगर, माल गोदाम रोड, पुराना बस स्टैंड, रेलवे रोड, कच्चा बेरी रोड, किला बाजार, माता दरवाजा, जींद बाईपास, शास्त्री नगर, कबीर कॉलोनी, धनीपुरा, सोनीपत स्टैंड एरिया, धनीपुरा आदि इलाकों में फाल्ट अथवा फ्यूज उड़ने की वजह से डेढ़ से दो घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को दिन में आईं 178 शिकायतें
आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि रविवार सुबह से शाम तक बिजली सप्लाई ठप होने की करीब 178 शिकायतें दर्ज की गईं। सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 60 से 90 के बीच में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed