फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दुकान पर शराब पीने से रोका तो दो युवकों ने कर दी मैकेनिक की हत्या

दुकान पर शराब पीने से रोका तो दो युवकों ने कर दी मैकेनिक की हत्या

Mon, 03 Jun 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
दुकान पर शराब पीने से रोका तो दो युवकों ने कर दी मैकेनिक की हत्या
महेंद्रगढ़। मोटर मैकेनिक की दुकान पर शराब पीने से मना करने पर क्रशर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने मैकेनिक की लाठी, डंडों और राड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार समीम और शब्बीर निवासी कौराली, सोहना दोनों भाई थे। दोनों ही गढ़ी क्रशर जोन पर 10 वर्षों से किराए की दुकान लेकर मोटर रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। क्रशर पर व्रिकम निवासी गांव गढ़ी जेसीबी चलाता है और रवि निवासी गांव लावन बतौर मुंशी के पद पर कार्यरत है। देर रात विक्रम और रवि शराब की बोतल लेकर शब्बीर की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान शब्बीर अकेला था। इस दौरान रवि और विक्रम चारपाई पर बैठकर शराब पीने लगे तो शब्बीर ने उनको वहां शराब पीने से मना कर दिया। जिस पर पहले तो उनकी आपस में कहासुनी हुई इसके बाद दोनों ने मिलकर लाठी और राड से शब्बीर को पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान शब्बीर का भाई सलीम वहां पहुंचा तो दोनों उसे देखकर भाग गए। इसके बाद घायल को उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मृतक के भाई समीम के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक शब्बीर के एक लड़का और लड़की हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने समीम के बयान पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed